{"_id":"68f37f27e0b3ad5ab0009d8a","slug":"ranji-trophy-round-up-rinku-singh-slam-ton-for-up-against-andhra-mohammed-shami-shine-in-bengal-win-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy Round up: रिंकू के शतक से उत्तर प्रदेश ने आंध्र के खिलाफ खेला ड्रॉ, बंगाल की जीत में चमके शमी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy Round up: रिंकू के शतक से उत्तर प्रदेश ने आंध्र के खिलाफ खेला ड्रॉ, बंगाल की जीत में चमके शमी
Sat, 18 Oct 2025 05:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 18 Oct 2025 05:21 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का हिस्सा रिंकू ने इस मैच में अपना दम दिखाया और शतक लगाने में सफल रहे। रिंकू ने 273 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 165 रन बनाए।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : Twiiter/PTI
विस्तार
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए आंध्र के खिलाफ शतक लगाया। रिंकू की नाबाद शतकीय पारी की मदद से दोनों टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए का मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। आंध्र ने पहली पारी में 470 रन बनाए थे, जवाब में उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में आठ विकेट पर 471 रन बनाए तभी अंतिम दिन का खेल समाप्त हो गया जिससे मैच ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं रिंकू
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का हिस्सा रिंकू ने इस मैच में अपना दम दिखाया और शतक लगाने में सफल रहे। रिंकू ने 273 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 165 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रिंकू का घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन उनका मनोबल बढ़ाएगा। रिंकू 29 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

शमी के दम पर बंगाल ने उत्तराखंड को हराया
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के दम पर बंगाल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले में उत्तराखंड को आठ विकेट से हराया। उत्तराखंड ने पहली पारी में 213 रन बनाए, जबकि बंगाल ने पहली पारी में 323 रन बनाकर 110 रनों की बढ़त हासिल की। उत्तराखंड ने फिर दूसरी पारी में 265 रन बनाकर बंगाल के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा। बंगाल ने दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बंगाल के लिए इस मैच में शमी ने कुल सात विकेट झटके।

शमी ने चयनकर्ताओं को दिया संदेश
शमी ने पहली पारी में तीन विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में चार विकेट झटकने में सफल रहे। शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की टीम में नहीं चुना गया है, लेकिन उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को संदेश दिया है। शमी ने इस मैच में दोनों पारी मिलाकर 38 ओवर से अधिक गेंदबाजी की। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि शमी को इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं, लेकिन शमी का कहना था कि अगर वह रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं तो वनडे में भी शामिल हो सकते हैं। अब शमी ने दिखाया है कि वह कितने फिट हैं।