फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Final 2022: Banglore Crowd Chants RCB, RCB After Rajat Patidar Hits Winning Runs For Madhya Pradesh In Ranji Trophy Final Against Mumbai

Ranji Trophy Final: रजत पाटीदार के विनिंग रन लगाते ही 'RCB-RCB' से गूंज उठा चिन्नास्वामी स्टेडियम, देखें वीडियो

Sun, 26 Jun 2022 10:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Jun 2022 10:02 PM IST
सार

रजत ने आईपीएल वाले फॉर्म को रणजी में भी जारी रखा और फाइनल में मुंबई के खिलाफ भी शतक जमाया। इसके वीडियो को बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर भी किया है।

विज्ञापन
Ranji Trophy Final 2022: Banglore Crowd Chants RCB, RCB After Rajat Patidar Hits Winning Runs For Madhya Pradesh In Ranji Trophy Final Against Mumbai
ट्रॉफी के साथ मध्य प्रदेश के कप्तान आदित्य और कोच चंद्रकांत पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश ने रविवार को अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। फाइनल में टीम ने 41 बार के चैंपियन मुंबई को छह विकेट से हराया। रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मध्य प्रदेश ने ऑलराउंड प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का होम ग्राउंड है। ऐसे में मध्य प्रदेश की जीत के बाद पूरा स्टेडियम आरसीबी-आरसीबी से गूंज उठा।
विज्ञापन

दरअसल, आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलने वाले रजत पाटीदार ने अपनी टीम के लिए विजयी रन बनाए। उनके ऐसा करते ही स्टेडियम में आरसीबी-आरसीबी के नारे लगने लगे। रजत ने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। नॉकआउट राउंड में उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शतक भी लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranji Trophy Final 2022: Banglore Crowd Chants RCB, RCB After Rajat Patidar Hits Winning Runs For Madhya Pradesh In Ranji Trophy Final Against Mumbai
चैंपियन मध्य प्रदेश की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
रजत ने उसी फॉर्म को रणजी में भी जारी रखा और फाइनल में मुंबई के खिलाफ भी शतक जमाया। इसके वीडियो को बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर भी किया है। बोर्ड ने इसके कैप्शन में लिखा- ''क्या शानदार जीत थी! मध्य प्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हराया और अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता।''
विज्ञापन

जीत के बाद मध्य प्रदेश के बाकी खिलाड़ी क्रीज पर मौजूद रजत और आदित्य के ऊपर कूद गए और जश्न मनाते नजर आए। वहीं, मध्य प्रदेश टीम के कोच चंद्रकांत पंडित भावुक दिखे और बाद में टीम ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया। 108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम के लिए रजत ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान आदित्य श्रीवास्तव एक रन बनाकर नाबाद रहे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम के लिए सरफराज खान ने 134 रनों की पारी खेली। इस पारी की बदौलत मुंबई ने 374 रन का स्कोर बनाया। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने यश दुबे (133), शुभम शर्मा (116) और पाटीदार (122) के शतकों की बदौलत पहली पारी में 539 रन का स्कोर बनाया और  162 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में मुंबई की टीम 269 रन ही बना सकी और इस तरह मध्य प्रदेश को 108 रन का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed