फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy: Delhi inches away from victory against Assam

रणजी ट्रॉफी: असम के खिलाफ जीत की दहलीज पर पहुंची दिल्ली

Sun, 08 Oct 2017 09:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 08 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy: Delhi inches away from victory against Assam
इशांत शर्मा - फोटो : ESPN

नवोदित अनुज रावत और ऑलराउंडर मनन शर्मा की सातवें विकेट की शतकीय भागीदारी और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की असम की दूसरी पारी के शुरू में धारदार गेंदबाजी ने दिल्ली की मेहमान असम के खिलाफ चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी क्रिकेट के ग्रुप ‘ए’ मैच में जीत की उम्मीदें जगा दी हैं। दिल्ली से पहली पारी में 177 रन से पिछड़ने के बाद असम ने रविवार को तीसरे दिन का खेल बंद होने तक अपनी दूसरी पारी में 31 ओवर में तीन विकेट खोकर 60 रन बनाए। तब शिबशंकर रॉय चार चौकों की मदद से 28 और तेजिंदर सिंह आठ रन बनाकर खेल रहे थे। दिल्ली से मेहमान असम अभी भी 117 रन पीछे है और दूसरी पारी में उसके मात्र सात विकेट बाकी हैं और पूरे चौथे और अंतिम दिन का खेल बाकी है। 

विज्ञापन


दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने पल्लव कुमार दास (5) और ऋषभ दास (9) के रूप में असम की सलामी जोड़ी को मात्र  22 रन पर आउट कर उसे दूसरी पारी को शुरू में ही दो करारे झटके दिए और अपने रणजी करियर का आगाज करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया ने कप्तान गोकुल शर्मा (4) को विकेटकीपर अनुज रावत के हाथों कैच करा कर पविलियन लौटा दिया।
विज्ञापन


असम के अनुभवी तेज गेंदबाज अबू नचीम अहमद (7/68) की धारदार गेंदबाजी के बावजूद दिल्ली पहली पारी में 435 रन का मजबूत स्कोर बनाने में कामयाब रही। दिल्ली ने अपनी पहली शनिवार के चार विकेट पर 269 से आगे शुरू की रविवार को अपने अंतिम छह विकेट 166 रन जोड़ कर खोए। असम ने अपनी पहली पारी मे 258 रन बनाए थे। अपने रणजी करियर का आगाज का आगाज करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत(71 रन, 146 गेंद, 7 चौके, एक छक्का) और ऑलराउंडर मनन शर्मा (69 रन, 13 चौके, 98 गेंद) की सातवें विकेट की 122 रन की भागीदारी की बदौलत दिल्ली ने रविवार ने अपनी पहली पारी में मजबूत स्कोर बनाने के साथ मजबूत बढ़त भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नचीम ने मनन को तरजिंदर के हाथों कैच करा कर सातवें विकेट की भागीदारी को तोड़ा। फिर अनुज को आफ स्टंप के जाती गेंद को कट करने पर मजबूर विकेटकीपर वसीकुर रहमान के हाथों के कैच कराया। इन दोनों को नचीम ने अपने लगातार दो ओवर में आउट किया। दिल्ली ने अनुज रावत के रूप में आठवां विकेट 424 रन पर गंवाने के बाद कप्तान इशांत शर्मा (2) और कुलवंत खेजरोलिया (0) के रूप में अंतिम दो विकेट 11 रन और जोड़ कर खो दिए। दिल्ली के ओपनर गौतम गंभीर (137) अपने शनिवार के स्कोर में महज एक रन जोड़ कर तीसरे दिन रविवार सुबह अबू नचीम के पहले ओवर में बोल्ड हो गए। कृष्ण दास ने जब नाइटवाचमैन पुलकित नारंग (15)को तरजिंदर सिंह के हाथों कैच करा छठे बल्लेबाज के रूप में पविलियन लौटाया तब मेजबान टीम का स्कोर 297 रन था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed