फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Cheteshwar Pujara scored 91 off 83 balls against Mumbai after being dropped from the Test team missed a century

Ranji Trophy: टेस्ट टीम से निकाले जाने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने मुंबई के खिलाफ दिखाया दम, लेकिन शतक से चूके

Sun, 20 Feb 2022 03:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 20 Feb 2022 03:45 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चेतेश्वर पुजारा को बाहर कर दिया गया है। भारतीय टीम से पत्ता कटने के बाद पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में दमदार पारी खेली। उन्होंने मुंबई के खिलाफ सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए 83 गेंदों पर 91 रन बनाए।

विज्ञापन
Ranji Trophy Cheteshwar Pujara scored 91 off 83 balls against Mumbai after being dropped from the Test team missed a century
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चेतेश्वर पुजारा को बाहर कर दिया गया है। पुजारा जनवरी 2019 से टेस्ट में एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर निकाल दिया। भारतीय टीम से पत्ता कटने के बाद पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में दमदार पारी खेली। उन्होंने मुंबई के खिलाफ सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए 83 गेंदों पर 91 रन बनाए।
विज्ञापन


पहली पारी में खाता नहीं खोलने वाले पुजारा ने शानदार वापसी की है। उन्होंने 109.64 की स्ट्राइक रेट रन बनाए। इस दौरान 16 चौके और एक छक्का लगाया। पुजारा के अलावा विकेटकीपर स्नेल पटेल भी शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 98 रन बनाए। उन्होंने 155 गेंद की पारी में 11 चौके लगाए। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला। हार्विक देसाई ने 149 गेंदों पर 62 रन बनाए।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने शनिवार (20 फरवरी) को कहा कि रहाणे और पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से बाहर किए जाने के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था। उन्होंने कहा था, "चयन समिति ने रहाणे और पुजारा पर बहुत विचार किया। हमने उनसे कहा कि हम श्रीलंका के खिलाफ उन पर विचार नहीं करेंगे, लेकिन उनके लिए दरवाजे खुले हैं। हमने उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कहा है।".
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन समिति के अध्यक्ष ने रहाणे और पुजारा के बारे में कहा, "उन्होंने इतने लंबे समय तक देश की सेवा की है। वे वापस आ सकते हैं। करियर एक ग्राफ की तरह है। रहाणे ने कल सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में शतक लगाया। उनकी वापसी पर कौन खुश नहीं होगा।" 


रणजी ट्रॉफी की बात करें तो टूर्नामेंट को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले और दूसरा चरण आईपीएल के बाद खेला जाएगा। 15 मार्च को पहला चरण समाप्त हो जाएगा। आईपीएल के बाद का दूसरा चरण 30 मई से 26 जून तक चलेगा। इस सीजन में रणजी ट्रॉफी में 62 दिनों में 64 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed