Ranji Trophy 2020: उनादकट के दम से चौथी बार फाइनल में सौराष्ट्र, बंगाल से होगी खिताबी भिड़ंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान जयदेव उनादकट के 10 विकेट के दम पर सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी 2019-20 के दूसरे सेमीफाइनल में गुजरात को 92 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही सौराष्ट्र चौथी बार फाइनल में पहुंच गया. जहां उसका सामना 9 मार्च से दो बार के चैंपियन बंगाल से होगा।
राजकोट में खेले गए इस मैच में सौराष्ट्र ने गुजरात को 327 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में गुजरात की टीम 234 रन पर ही सिमट गई। सौराष्ट्र की जीत के हीरो रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट रहे, जिन्होंने पहली पारी में तीन तो दूसरी पारी में 7 विकेट चटकाए। सौराष्ट्र पिछले सीजन में भी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे विदर्भ ने मात दी थी।
मैच में गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने शेल्डन जैक्सन के शतक के बूते पहली पारी में 304 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात पहली पारी में महज 252 रन पर सिमट गया और सौराष्ट्र को 52 रन की लीड मिल गई।
दूसरी पारी में सौराष्ट्र ने वसावदा के शतक के दम पर 274 रन बनाए। इस तरह गुजरात को 327 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन कप्तान पार्थिव पटेल (93) और चिराग गांधी (96) की संघर्ष भरी पारी भी गुजरात की हार को टाल नहीं पाई।
13 साल बाद फाइनल में पहुंचा बंगाल
केएल राहुल, मनीष पांडेय जैसे सितारों से सजी मजबूत कर्नाटक को हराते हुए बंगाल 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा। कोलकाता के ईडन गार्डंस में घरेलू दर्शकों के बीच मंगलवार को खेल के चौथे ही दिन मेजबान बंगाल ने कर्नाटक को 174 रन से मात दी। अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में बंगाल के पास अपना तीसरा खिताब जीतने का सुनहरा मौका होगा। टीम 2006-07 में दीप दासगुप्ता की कप्तानी में आखिरी बार फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे मुंबई के हाथों 132 रन से हरा झेलनी पड़ी थी। यह टीम 1938-39 में पहली बार और 1989-90 सत्र में आखिरी बार रणजी चैंपियन बनी थी, जो पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का प्रथम श्रेणी में पदार्पण सत्र था। फाइनल में बंगाल का सामना गुजरात और सौराष्ट्र के बीच राजकोट में चल रहे एक अन्य सेमीफाइनल के विजेता से होगा।