फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy 2020: Bengal face uphill task to make first final in 13 years vs Karnataka

Ranji Trophy 2020: 13 साल बाद फाइनल में पहुंच सकता है बंगाल, सामने कर्नाटक की मजबूत टीम

Fri, 28 Feb 2020 10:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 28 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy 2020: Bengal face uphill task to make first final in 13 years vs Karnataka
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाल को रणजी ट्रॉफी के फाइनल में 13 साल बाद पहुंचने के लिए शनिवार से यहां खेले जाने वाले सेमीफाइनल में कर्नाटक की चुनौती से पार पाना होगा। कर्नाटक की टीम में भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और मध्य क्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे की वापसी से मजबूत हुई है।

विज्ञापन


बंगाल की टीम पिछली बार 1989-90 सत्र में रणजी चैम्पियन बनी थी जो पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का प्रथम श्रेणी में पदार्पण सत्र था। टीम 2006-07 में दीप दासगुप्ता की कप्तानी में आखिरी बार फाइनल में पहुंची थी। आठ बार की चैम्पियन कर्नाटक की टीम पिछले कुछ वर्षों से निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और यह लगातार तीसरी बार है जब टीम ने अंतिम चार में जगह पक्की की है।
विज्ञापन


कोच अरुण लाल की निगरानी में बंगाल ने सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम अगले कुछ दिनों तक घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेगी। टीम ने राजस्थान और पंजाब के खिलाफ लगातार दो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम आठ मुकाबले में बंगाल ने ओडिशा के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। पूर्व कप्तान मनोज तिवारी के अलावा अनुस्तुम मजूमदार, विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी और नए हरफनमौला खिलाड़ी शाहबाज अहमद शानदार लय में है।


कर्नाटक की टीम भी राहुल और पांडे के आने से मजबूत हुई। कप्तान करुण नायर के अलावा 19 साल के देवदत्त पाडिक्कल शानदार लय में है। पाडिक्कल मौजूदा सत्र में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। टीम ने क्वार्टर फाइनल में जम्मू कश्मीर को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed