फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy 2018-19: Wasim Jaffer hit ton, second day round up of seventh round

रणजी ट्रॉफीः जाफर ने ठोका करियर का 55वां शतक, ऐसा रहा 7वें राउंड के दूसरे दिन का खेल

Mon, 24 Dec 2018 09:35 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 24 Dec 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19: Wasim Jaffer hit ton, second day round up of seventh round
Wasim Jaffer

रणजी ट्रॉफी 2018-19 में रविवार को सातवें राउंड के दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ। आइए नजर डालते हैं दूसरे दिन खेले गए सभी मुकाबलों पर:

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए:
गुजरात बनाम विदर्भ

गुजरात की पहली पारी 321 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में विदर्भ ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। विदर्भ की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने 176 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 126 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली और अपने करियर का 55वां प्रथम श्रेणी शतक जड़ा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़
महाराष्ट्र के 239 रन के जवाब में छत्तीसगढ़ ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 332 रन बना लिए हैं। फिलहाल, छत्तीसगढ़ 93 रन की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक बनाम रेलवे
कर्नाटक के 214 रन के जवाब में रेलवे अपनी पहली पारी में सिर्फ 143 रन ही बना पाए। दूसरी पारी में कर्नाटक ने बिना किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं।

मुंबई बनाम सौराष्ट्र
 मुंबई ने अपनी पहली पारी में 394 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकासन पर 213 रन बना लिए हैं। शेल्डन जैक्सन अपने शतक से चूक गए।

एलीट ग्रुप बी

मध्य प्रदेश बनाम दिल्ली
मध्य प्रदेश की पहली पारी 132 रनों पर सिमट गई। जवाब में दिल्ली की टीम भी 261 रनों पर ऑलआउट हो गई। मध्यप्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 7 रन बना लिए हैं। एमपी की तरफ से आवेश खान ने 6 विकेट झटके।

बंगाल बनाम आंध्रा
बंगाल ने अपनी पहली पारी में 300 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय आंध्रा ने 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं।

पंजाब बनाम हैदराबाद
पंजाब के खिलाफ हैदराबाद ने पहली पारी में 317 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं। पंजाब के युवा बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह 85 रन की शानदार पारी खेली।

 तमिलनाडु बनाम हिमाचल प्रदेश 
 तमिलनाडु के 227 रनों के जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 351 रन बना लिए हैं। हिमाचल प्रदेश की तरफ से अंकित कल्सी 99 रन बनाकर नाबाद हैं।

एलीट ग्रुप सी

राजस्थान बनाम  हरियाणा
राजस्थान की टीम हरियाणा के118 रनों के जवाब में राजस्थान ने 5 विकेट के नुकसान पर 443 रन बना लिए हैं। उनके लिए महिपाल लोमरोर और रोबिन बिस्ट ने शानदार शतक लगाया, तो हरियाणा के लिए युजवेंद्र चहल 3 विकेट हासिल किए।

उत्तर प्रदेश बनाम त्रिपुरा
उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा के खिलाफ दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 552 रन अपनी पारी घोषित की। इसके जवाब में त्रिपुरा ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 33 रन बनाए हैं।

जम्मू-कश्मीर बनाम ओडिशा
जम्मू-कश्मीर के 127 रनों के जवाब में ओडिशा ने अपनी पहली पारी में 323 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने के समय जम्मी-कश्मीर ने 27 रन बना लिए थे। जम्मू के लिए इरफान पठान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए

झारखंड बनाम सेना
झारखंड के 193 रनो के जवाब में सेना ने अपनी पहली पारी में 267 रन बनाए। दूसरी पारी में झारखंड ने एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं।

असम बनाम गोवा 
असम के 175 रनों के जवाब में गोवा अपनी पहली पारी में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। असम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं।

प्लेट ग्रुप

मणिपुर बनाम अरुणाचल प्रदेश
मणिपुर ने अरुणाचल प्रदेश 112 रन से करारी मात दी। मणिपुर की तरफ से थोकचोम सिंह को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। थोकचोम ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 7 विकेट झटके। पहली पारी में उन्होंने 16 रनदेकर 5 विकेट झटके, जबकि दबसरी पारी में 37 रन देकर 2 विकेट लिए।

बिहार बनाम नागालैंड
बिहार के 150 रनों के जवाब में नागालैंड की पहली पारी 209 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में बिहार ने 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed