फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोवा और यूपी के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, ग्रीनपार्क में सुबह 9 बजे रणजी का पहला मैच

Wed, 31 Oct 2018 09:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 Oct 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
Ranji Match In greenpark
नौ बजे शुरू होगा रणजी का पहला मैच - फोटो : अमर उजाला
कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में गुरुवार सुबह नौ बजे से रणजी ट्रॉफी का पहला मुकाबला शुरू होगा। इस मैच में यूपी और गोवा की टीमें आमने-सामने होंगी। कैंप के आखिरी दिन बुधवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बैटिंग और बॉलिंग का जमकर अभ्यास किया।  


कैंप में दोनों टीमों के कोचों ने खिलाड़ियों को लंबी पारी खेलने और विकेट लेने के टिप्स दिए। खिलाड़ियों ने मैदान को भी परखा। सुबह नौ बजे सभी खिलाड़ी मैदान पर पहुंच गए और अभ्यास में जुट गए। सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन गोपाल शर्मा ने बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बैटिंग व बॉलिंग का जमकर अभ्यास किया है। एक से चार नवंबर तक चलने वाले इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देने के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। 
 
Ranji Match In greenpark
नौ बजे शुरू होगा रणजी का पहला मैच - फोटो : अमर उजाला
रणजी ट्रॉफी मैच का पहला मुकाबला गुरुवार सुबह शुरू होगा। अभी तक पिच को यूपीसीए को हैंडओवर नहीं किया गया है। राजस्थान के पिच क्यूरेटर तापोश चटर्जी ने बताया कि पिच का काम पूरा हो गया है। मैच शुरू होने से पहले मैदान की ओस को सुखाने के बाद उसे पूरी तरह तैयार कर हैंडओवर किया जाएगा ताकि ओस के कारण खिलाड़ियों के पैर न फिसले।

गोवा टीम के बल्लेबाज समर दुबाशी और सुयश प्रभुदेसाई अकेले ही मैदान पर अभ्यास करते नजर आए। दोपहर लगभग 12:30 बजे टीम अभ्यास करने के बाद होटल चली गई। मगर ये दोनों बल्लेबाल नेट पर अकेले ही प्रैक्टिस करते रहे। इस दौरान कानपुर के गेंदबाज उत्कर्ष द्विवेदी ने दोनों खिलाड़ियों को जमकर अभ्यास कराया। 

 
Ranji Match In greenpark
नौ बजे शुरू होगा रणजी का पहला मैच - फोटो : अमर उजाला
अभी तक पिच को हैंडओवर नहीं किया गया है। इस कारण दोनों ही टीमों के कोच व मैनेजर पिच नहीं देख पाए हैं। उनकी मानें तो सुबह पिच देखने के बाद ही टीम का चयन किया जाएगा। तय होगा कि अंतिम एकादश में तेज गेंदबाजों को मौका दिया जाए या फिर स्पिनरों को। यदि पिच पर घास होगी तो इसका फायदा फास्ट बॉलरों को होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो स्पिनरों कोे इसका फायदा मिलेगा।

यूपी टीम में सुरेश रैना का खेलना अब मुश्किल लग रहा है। क्योंकि दिल्ली में हुई देवधर ट्रॉफी के मैच के बाद अब रैना का कानपुर आना मुश्किल लग रहा है। बुधवार रात तक रैना शहर नहीं आए थे। रैना टीम में खेलेंगे या नहीं इस बात पर भी कोई अधिकारी या टीम के मैनेजर बोलने को तैयार नहीं है। इस कारण उनके खेलने पर असमंजस की स्थिति बनी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranji Match In greenpark
नौ बजे शुरू होगा रणजी का पहला मैच - फोटो : अमर उजाला
ग्रीनपार्क में अभ्यास के दौरान गोवा टीम के कोच प्रकाश मयांकर ने कहा कि यूपी की टीम बहुत अच्छी है। यूपी टीम के साथ गोवा का मुकाबला काफी रोमांचक रहेगा। उन्होंने कहा कि टीम कोई भी हो हमें सभी के साथ अच्छा प्रदर्शन करना है। नए व पुराने खिलाड़ियों का टीम में मिश्रण है। बल्लेबाज अमोक व कप्तान सगुन के साथ ही टीम में नए बल्लेबाज अमित वर्मा का चयन किया गया है। लक्ष्य गर्ग, अमूल्य पांडेकर, शलभ जकारी जैसे बॉलर भी टीम में हैं। 

यूपी टीम के मैनेजर संजीव झखमोला ने कहा कि यूपी की टीम युवा है, इस बार टीम ने नेट पर काफी अभ्यास किया है। जो गलतियां पहले हुई थी उन्हें सुधारा गया है। टीम के सभी खिलाड़ी यंग है और उनके अंदर उत्साह भी है। इस लिए रिजल्ट भी अच्छा ही होगा।

यूपी टीम के कप्तान अक्षयदीप नाथ ने कहा कि गोवा की टीम अच्छी है, इसमें कोई शक नहीं हैं। यूपी टीम में भी उमंग शर्मा, मोहम्मद सैफ, रिंकू सिंह, प्रियंक गर्ग जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। हम लोगों के टारगेट में गोवा के बल्लेबाज व टीम के कप्तान सगुन कमात व बॉलर कृष्णा दास होंगे। ये दोनों ही खिलाड़ी काफी अच्छे हैं। सुरेश रैना के शहर न पहुंचने पर अक्षयदीप नाथ ने कहा कि उनकी कमी टीम को खलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed