फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajeev Shukla says we can not cancel india vs pakistan t20 world cup match

टी-20 वर्ल्डकप: भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं हो सकता रद्द, बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने बताई वजह

Mon, 18 Oct 2021 09:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Oct 2021 09:24 PM IST
सार

बीसीसीआई उपाध्याक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच रद्द नहीं किया जा सकता है। आईसीसी के नियमों के तहत भारत को यह मैच खेलना पड़ेगा। 
 

विज्ञापन
Rajeev Shukla says we can not cancel india vs pakistan t20 world cup match
आईसीसी के नियमों के अनुसार भारत पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से इंकार नहीं कर सकता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत से पहले देश में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को रद्द करने की मांग उठ रही है। देश में कई लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ हमें क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। इस बीच बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि यह मैच रद्द नहीं किया जा सकता है। भारत एक बार यह मैच खेलने के लिए हामी भर चुका है और अब ऐन वक्त पर भारतीय टीम मैच खेलने से पीछे नहीं हट सकती। शुक्ला ने इसके साथ ही उन लोगों के साथ सहानुभूति जताई है, जो कश्मीर में आतंकी हमलों में मारे गए हैं। 
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में बाहरी लोगों पर लगातार हो रहे हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में खटास बढ़ी है। ऐसे हालातों में भारत के कई लोग दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच नहीं कराना चाहते हैं। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस मैच को लेकर फिर से विचार करने की बात कही थी। इसके जवाब में राजीव शुक्ला ने बताया है कि आईसीसी टूर्नामेंट में सभी देश एक बार हामी भरने के बाद मैच खेलने से पीछे नहीं हट सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

24 अक्तूबर को होगा भारत पाक मैच

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को 24 अक्तूबर के दिन दुबई में टी-20 मैच खेलना है। इसी मैच के साथ इन दोनों टीमों के वर्ल्डकप अभियान की शुरुआत होगी। इस मैच को रद्द करने की मांग के बीच राजीव शुक्ला ने कहा "हम लोगों की हत्या की कठोर निंदा करते हैं। आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जहां तक भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की बात है, आप किसी के खिलाफ खेलने से मना नहीं कर सकते। आईसीसी के टूर्नामेंट में आपको सभी देशों के खिलाफ खेलना पड़ता है।" 

भारत-पाक मैच क्यों रद्द नहीं कर सकता बीसीसीआई

  • आईसीसी के नियमों के अनुसार आईसीसी का एक सदस्य देश राजनीतिक वजहों से दूसरे सदस्य देश के साथ मैच खेलने से इंकार नहीं कर सकता।
  • यह मैच खेलने से मना करने पर भारत के ऊपर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। 2003 और 1996 वर्ल्डकप में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अपने मैच खेलने से मना किया था तब उन पर खासा जुर्माना लगा था।
  • भारत के मैच खेलने से मना करने पर पाकिस्तान को जीता हुआ घोषित कर दिया जाएगा और भारतीय टीम बिना मैच खेले ही हार जाएगी। कोई भी भारतीय समर्थक ऐसा नहीं चाहेगा।
  • इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है और यह मैच दोनों में से किसी भी देश में नहीं हो रहा है। ऐसे में भारत के खेलने मना करने पर गलत संदेश जाएगा।
  • भारत-पाक मैच आईसीसी और बीसीसीआई दोनों के लिए कमाई का बड़ा साधन है। 
  • अगर भारत यह मैच नहीं खेलता है को आईसीसी को भारी नुकसान होगा और बीसीसीआई से इस नुकसान की भारपाई कराई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed