फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajasthan royals vs royal challengers bangalore live match scorecard in IPL 2019

बटलर-गोपाल ने दिलाई राजस्थान को पहली जीत, बैंगलोर को 7 विकेट से दी मात

Tue, 02 Apr 2019 11:46 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
rajasthan royals vs royal challengers bangalore live match scorecard in IPL 2019
jos buttler
जोस बटलर (59) की शानदार बल्लेबाजी और श्रेयस गोपाल (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडियन टी-20 लीग राजस्थान ने बैंगलोर को 7 विकेट से हराया। टीम के होनहार बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने आखिरी ओवर में छक्का जड़कर रोजस्थान को इस सीजन की पहली जीत दिलाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के इस मैच में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे, जिसे अजिंक्य रहाणे की नेतृत्व वाली राजस्थान ने एक गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन


राजस्थान की तरफ से बल्लेबाज में जोस बटलर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 43 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा स्टीव स्मिथ (38) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (21) ने भी बल्लेबाजी में अच्छा काम किया। राहुल त्रिपाठी (34) और बेन स्टोक्स (1) ने क्रीज पर नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई। राहुल त्रिपाठी ने 23 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए।
विज्ञापन


गेंदबाजी में श्रेयस गोपाल ने बैंगलोर की टीम को शुरुआत झटके देकर बैकफुट पर धकेलने का काम किया। उन्होंने कप्तान विराट कोहली (23) समेत एबी डीविलियर्स (13) और शेमरोन हेटमायर (1) का विकेट चटकाया। श्रेयस गोपाल के अलावा जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट चटकाया। उन्होंने अर्धशतक जड़ने वाले पार्थिव पटेल को अपना शिकार बनाया। गोपाल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंगलोर के 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली राजस्थान को पहला झटका कप्तान रहाणे के रूप में लगा। शानदार लय में नजर आ रहे रहाण को युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाया और एलबी डब्ल्यू आउट कर डगआउट भेजा।

रहाणे के जाने के बाद बटलर ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर पारी को तेजी से आगे बढ़ाया। 43 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन की शानदार पारी खेलने वाले बटलर युजवेंद्र चहल का दूसरा शिकार बने। बटलर को भी युजवेंद्र चहल ने लॉन्ग ऑफ पर स्टोइनिस के हाथों कैच आउट करवाया।

टीम को आखिरी व तीसरा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा। स्मिथ (38) को मोहम्मद सिराज ने उमेश यादव के हाथों कैच आउट करवाया।
 

बैंगलोर की बल्लेबाजी

इससे पहले पार्थिव पटेल (69) की अर्धशतकीय पारी के दम पर बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे। जबकि मार्कस स्टोइनिस (31) और मोइन अली (18) क्रीज से नाबाद लौटे।

बल्लेबाजी का आगाज करने उतरे कप्तान विराट कोहली 23 रन के स्कोर पर आउट होकर डगआउट पहुंच गए। पारी में तीन चौके जड़ने वाले कोहली को स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल ने क्लीन बोल्ड कर क्रीज से चलता किया।  

कोहली के बाद क्रीज पर पार्थिव पटेल का साथ देने उतरे एबी डीविलियर्स (13) भी गोपाल की फिरकी को नहीं पढ़ सके। गोपाल ने डीविलियर्स को कॉट एंड बोल्ड कर दूसरी सफलता हासिल की। बैंगलोर को तीसरा झटका कैरेबियाई बल्लेबाज शेमरोन हेटमायर के रूप में लगा। हेटमायर को भी गोपाल ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट करवाया। 

इसके बाद बैंगलोर को पार्थिव पटेल के रूप में चौथा झटका लगा। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट करवाया। पार्थिव ने 41 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की बदौलत 67 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

दोनों टीमें में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। राजस्थान में जहां घायल संजू सैमसन की जगह स्टुअर्ट बिनी और तेज गेंदबाज जयदेव उनाडकट की जगह वरुण आरोन को शामिल किया गया है। वहीं, बैंगलोर में अक्षदीप नाथ, नवदीप सैनी और मार्कस स्टोइनिस ने शिवम दुबे, प्रयास रे बर्मन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम की जगह ली है।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें:
राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, धवल कुलकर्णी, वरुण एरॉन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज,मोइन अली,  अक्षदीप नाथ, नवदीप सैनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed