राजस्थान रॉयल्स ने साधा IPL का सबसे बड़ा लक्ष्य, KXIP पर चार विकेट से ऐतिहासिक जीत
Rajasthan Royals vs Kings XI Punjab Live IPL Score: इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार रात इतिहास रचा गया। राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराते हुए टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य साधा। टॉस गंवाकर किंग्स इलेवन पंजाब ने 223/2 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें मयंक अग्रवाल का बेहतरीन शतक भी शामिल था तो राहुल ने भी टूर्नामेंट की 17वीं फिफ्टी ठोकी। दोनों के बीच आईपीेएल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हुई। जिसके जवाब में संजू सैमसन (85), कप्तान स्टीव स्मिथ (50) और अंत में राहुल तेवतिया (53) की तेज तर्रार पारियों के बूते एक वक्त असंभव नजर आ रहे लक्ष्य को राजस्थान ने पा लिया। मैच की दोनों पारियों में कुल 449 रन बने और 29 छक्के बरसे। यह राजस्थान की लगातार दूसरी जीत है। RR ने अपने पहले मैच में सीएसके को पटका था। दूसरी ओर राहुल की अगुवाई वाली KXIP की तीन मैच में दूसरी हार।
लाइव अपडेट
मैच का लेखा-जोखा
इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार रात इतिहास रचा गया। राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराते हुए टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य साधा। टॉस गंवाकर किंग्स इलेवन पंजाब ने 223/2 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें मयंक अग्रवाल को बेहतरीन शतक भी शामिल था तो राहुल ने भी टूर्नामेंट की 17वीं फिफ्टी ठोकी। दोनों के बीच आईपीेएल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हुई। जिसके जवाब में संजू सैमसन (85), कप्तान स्टीव स्मिथ (50) और अंत में राहुल तेवतिया (53) की तेज तर्रार पारियों के बूते एक वक्त असंभव नजर आ रहे लक्ष्य को राजस्थान ने पा लिया। मैच की दोनों पारियों में कुल 449 रन बने और 29 छक्के बरसे। यह राजस्थान की लगातार दूसरी जीत है। RR ने अपने पहले मैच में सीएसके को पटका था। दूसरी ओर राहुल की अगुवाई वाली KXIP की तीन मैच में दूसरी हार।मैच में कुल 449 रन बने
Terrific batting by @rajasthanroyals’ batsmen Smith, Sanju & Tewatia to chase this mega total.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 27, 2020
They kept their cool and accelerated beautifully.
Surprised how the @lionsdenkxip fast bowlers didn’t bowl many yorkers and also failed to use M Ashwin enough. #RRvKXIP #IPL2020 pic.twitter.com/f52wF11uig
मैच में कुल 29 छक्के लगे
- किंग्स इलेवन पंजाब 11 छक्के
- राजस्थान रॉयल्स 18 छक्के
खलनायक से नायक बने राहुल तेवतिया
THIRTY!!!!!!#RRvKXIP | #HallaBol | #RoyalsFamily | @rahultewatia02 pic.twitter.com/wOB5lZerMt
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 27, 2020
राजस्थान ने 226 रन बनाकर IPL का सबसे बड़ा लक्ष्य साधा
🚨RECORD ALERT🚨
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 27, 2020
We chase 224, the highest successful chase in #IPL history!! 🕺🕺
P.S. We beat our own record. 😉#RRvKXIP | #HallaBol | #RoyalsFamily
राजस्थान की शाही जीत
टॉम करन ने चौका मारकर राजस्थान को रिकॉर्ड जीत दिलाई।THE HIGHEST RUN CHASE IN IPL HISTORY#RRvKXIP | #IPL2020
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 27, 2020
आखिरी ओवर में दो रन चाहिए
पहली गेंद डॉट रही। दूसरे में रियान पराग क्लीन बोल्ड। चार गेंदों में एक रन चाहिए।राहुल तेवतिया आउट
किसी वक्त विलेन समझे जा रहे राहुल तेवतिया ने मैच पलट दिया। 31 गेंदों में 53 रन बनाए। सात छक्के मारे।तेवतिया ने एक ओवर में कॉट्रेल को पांच छक्के मारे
Is there a twist in the tale?
— IndianPremierLeague (@IPL) September 27, 2020
Tewatia on 🔥🔥#Dream11IPL #RRvKXIP pic.twitter.com/yoFLzxp9IB