फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2022 Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match 24, Captain and Vice-Captain

RR vs GT: अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा जमाने उतरेंगी गुजरात और राजस्थान की टीमें, दोनों चार में से तीन मैच जीत चुकी

Thu, 14 Apr 2022 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Apr 2022 05:04 PM IST
सार

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ में से एक रहा है। उनके स्पिनरों और तेज गेंदबाजों ने सटीक प्रदर्शन किया है। अनुभवी ट्रेंट बोल्ट नयी गेंद से दमदार रहे हैं। वह ‘स्लॉग ओवर’ में भी खासे प्रभावशाली रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2022 Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match 24, Captain and Vice-Captain
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल की अंक तालिका में सर्वोच्च स्थान पर चल रही संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स और हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस के बीच आज रोचक संघर्ष होने की उम्मीद है। दोनों के पास धारदार गेंदबाजी आक्रमण है और दोनों ही टीमें चार में से तीन मैच जीत चुकी हैं। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

अब तक सबसे प्रभावी रहा है राजस्थान का गेंदबाजी आक्रमण
राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी आक्रमण इस सत्र सर्वश्रेष्ठ में से एक रहा है। उनके स्पिनरों और तेज गेंदबाजों ने सटीक प्रदर्शन किया है। अनुभवी ट्रेंट बोल्ट नयी गेंद से दमदार रहे हैं। वह ‘स्लॉग ओवर’ में भी खासे प्रभावशाली रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में उनका शुरूआती स्पैल कातिलाना रहा, जिसमें उन्होंने पहले ही ओवर में कप्तान लोकेश राहुल और कृष्णप्पा गौतम के विकेट लिये थे।

प्रसिद्ध कृष्णा ने भी दिखाया है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट की नई तेज गेंदबाजी सनसनी के रूप में क्यों देखा जा रहा है। बोल्ट के साथ दोनों ने राजस्थान को शानदार शुरुआत दी है। लखनऊ के खिलाफ अंतिम ओवर फेंकने वाले कुलदीप सेन ने भी 140 की रफ्तार से गेंदें फेंकी हैं। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल अपनी भूमिका को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। चहल इस समय लीग में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 6.50 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्चे हैं और 11 विकेट चटकाये हैं। वहीं अश्विन ने भी रन गति पर लगाम लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के पास शमी, फर्ग्युसन के साथ राशिद की तिकड़ी
गुजरात के कम अनुभवी बल्लेबाजों के लिये राजस्थान की गेंदबाजी से निपटना कड़ी चुनौती होगी। गुजरात की बल्लेबाजी अब तक शुभमन गिल और पांड्या पर काफी निर्भर रही है। गिल अच्छी फार्म में हैं, वहीं मैथ्यू वेड रन जुटाने में जूझ रहे हैं। डेविड मिलर का धमाल दिखना बाकी है। नए क्रिकेटरों अभिनव मनोहर और बी साई सुदर्शन ने प्रभावित किया है, लेकिन उन्हें अधिक जिम्मेदारी निभानी है।

राहुल तेवतिया ‘फिनिशर’ की अपनी भूमिका निभा रहे हैं। गुजरात के तेज गेंदबाजी विभाग में लॉकी फर्ग्यूसन और मोहम्मद शमी और के अलावा पांड्या विकेट झटकने वाले गेंदबाज हैं। इनको राशिद खान के रूप में ऐसे किफायती गेंदबाज का साथ मिल रहा जिनके चार ओवर में बल्लेबाज बड़ा शॉट लगाने के बजाय इन्हें जल्द खत्म होने को तरजीह देते हैं।
 
विज्ञापन

बटलर, हेटमायर से निपटना रहेगी चुनौती
गुजरात के गेंदबाजों में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार में पैनेपन की कमी दिखी। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक जोस बटलर, ‘बिग हिटर’ शिमरोन हेटमायर और सैमसन और प्रतिभाशाली देवदत्त पडीक्कल के खिलाफ कैसे एकजुट होते हैं। 

टीम इस प्रकार हैं:
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेतमायर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, रियान पराग, नाथन कुल्टर-नाइल, देवदत्त पडिक्कल, नवदीप सैनी, करुण नायर, रेसी वान डेर डुसेन, जिमी नीशाम, अनुनय सिंह, डेरिल मिशेल, ध्रुव जुरेल, शुभम गढ़वाल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, ओबेद मैककॉय, तेजस बरोका और केसी करियप्पा।

गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, विजय शंकर, जयंत यादव, डोमिनिक ड्रेक्स, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ , प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, वरुण आरोन, बी साई सुदर्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed