Virat Kohli Video: विराट के डांस का वीडियो शेयर कर राजस्थान रॉयल्स ने बनाया इंग्लैंड के कप्तान का मजाक, देखें
विराट कोहली के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में बैट लेकर नॉर्वे के डांस ग्रुप के साथ डांस कर रहे हैं। यह वीडियो शेयर कर राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर का मजाक बनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कोहली के डांस का वीडियो शेयर करते हुए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का मजाक बना दिया। बटलर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेलते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्वीट में लिखा कि जोस बटलर हर गेंद का सामना करने से पहले ठीक वैसे ही स्टेप करते हैं, जैसे कोहली अपने डांस में कर रहे हैं।
Nobody:
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 14, 2023
Jos Buttler before facing a ball: pic.twitter.com/5TozxmdxYz
विराट ने डांस ग्रुप से मुलाकात के बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था "लगता है कि मैं मुंबई में किसी से मिला था।" विराट कोहली ने नॉर्वे के जिस डांस ग्रुप के साथ वीडियो शेयर किया था, वह फिल्म 'तनु वेड्स मनु' के 'साडी गली' और 'बार बार देखो' के 'काला चश्मा' जैसे बॉलीवुड गानों पर वीडियो बनाने के बाद काफी चर्चा में रहा है।
अहमदाबाद में चौथे टेस्ट के बाद, कोहली ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से अपने टेस्ट शतक के सूखे के बारे में भी बात की। कोहली ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने अपनी कमियों के कारण खुद के लिए परेशानियां बढ़ने दी हैं। शतक न बना पाने पर हताशा एक ऐसी चीज है जो एक बल्लेबाज के रूप में आप पर बढ़ सकती है। मैंने कुछ हद तक अपने साथ ऐसा होने दिया। लेकिन इसका एक दूसरा पहलू यह है कि मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो 40-45 रन बनाकर खुश हो। जब मैं 40 रन पर बल्लेबाजी कर रहा होता हूं, तो मुझे पता होता है कि मैं 150 रन बना सकता हूं। यह मुझे काफी खा रहा था।"