फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals s ajinkya rahane 4th Duck In IPL

जीरो पर आउट हुए रहाणे ने लगाया अपनी नाकामी का 'चौका'

Sat, 11 Apr 2015 08:31 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Apr 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Royals s ajinkya rahane 4th Duck In IPL

आईपीएल-8 का तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया जिसमें पंजाब ने टॉस जीतकर पहले मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया लेकिन उसकी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही।

विज्ञापन


पारी की शुरुआत करने क्रीज पर अजिंक्य रहाणे युवा बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ क्रीज पर आए। पहली गेंद खुद रहाणे ने खेली और लेग की दिशा में बाहर जाती गेंद को खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद पैड को छूते हुए चार रन के लिए निकल गई और अंपायर ने लेग बाई के रूप चार रन दे दिए।
विज्ञापन


हालांकि टीम की शुरुआत पहली गेंद पर चौके से हुई लेकिन बल्लेबाज पहले ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर बल्ले से कोई रन नहीं बना सके और यह ओवर मेडन चला गया। नए गेंदबाज अनुरीत सिंह की पहली गेंद पर दूसरी बार राजस्थान के लिए ओपनिंग करने आए सैमसन ने एक रन लेकर स्कोर को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अगली गेंद पर रहाणे फिर रन नहीं बना सके। 20-20 ओवर के मुकाबले में 7 गेंदों में एक भी रन नहीं बनाने का दबाव उन पर दिखा और ओवर की तीसरी गेंद जो बेहद धीमी गेंद थी को खेलने के लिए जल्दी आगे बढ़ गए और बाहर जाती गेंद को खेल बैठे जिसे मिड ऑफ में अक्षर पटेल ने आसानी से लपक लिया। रहाणे 8 गेंद खेलकर खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए।

जीरो पर आउट हुए लेकिन कुछ ऐसे लगाया 'चौका'

Rajasthan Royals s ajinkya rahane 4th Duck In IPL

वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर सके बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे से उम्मीद थी कि वह आईपीएल के पहले मैच में कमाल करेंगे लेकिन वह जीरो पर आउट हो गए।

शेन वॉटसन की अनुपस्थिति के बावजूद टीम को अपने दूसरे सबसे अनुभवी बल्लेबाज रहाणे से काफी उम्मीद थी लेकिन वह बल्ले से नाकाम रहे और खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। आईपीएल में ऐसा चौथी बार हुआ है जब वह राजस्‍थान के लिए खेलते हुए खाता भी नहीं खोल सके।

हालांकि पूर्व चैंपियन राजस्‍थान रॉयल्स के लिए सबसे खराब बल्लेबाजी का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान और गेंदबाज शेन वॉर्न के नाम दर्ज है। वह राजस्‍थान के लिए 7 बार अपना खाता नहीं खोल सके थे।

अनुभवी बल्लेबाजों ने टीम को 'मझंधार' में छोड़ा

Rajasthan Royals s ajinkya rahane 4th Duck In IPL

राजस्‍थान रॉयल्स की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की तुलना में कम अनुभवी है। ट्वंटी-20 पेशेवर क्रिकेट में खेले मैचों के आधार पर देखा जाए तो राजस्‍थान टीम में शामिल सिर्फ 3 क्रिकेटरों को ही सौ से ज्यादा मैचों में खेलने का अनुभव है वहीं पंजाब की टीम में उनसे डबल यानी कुल 6 बल्लेबाजों ने मैच खेलने के मामले में शतक लगाया है।

पंजाब के बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस मैच के सबसे अनुभवी क्रिकेटर हैं जिन्होंने सर्वाधिक 149 मैच खेले। जबकि डेविड मिलर ने 146 और मुरली विजय 124 मैच खेलकर अन्य सबसे अनुभवी क्रिकेटर हैं।

दूसरी ओर, राजस्‍थान की ओर से 3 में से सिर्फ 2 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने सौ से ज्यादा मैच खेले हैं। इनमें कार्यवाहक कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 110 और रहाणे ने 107 मैच खेले। इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों से टीम को उम्मीद थी कि वे टीम के लिए बड़ी पारियां खेलने में कामयाब रहेंगे।

लेकिन ओपनर रहाणे जहां शून्य पर आउट हो गए तो स्मिथ ने 33 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन टीम को संकट से बाहर नहीं निकाल सके। टीम में एक अन्य 'शतकवीर' क्रिकेटर हैं तेज गेंदबाज टिम साउदी जो पुछल्ले क्रम के बल्लेबाज हैं लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका भी नहीं मिला।

मैच के सबसे अनुभवी क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी बल्ले से बुरी तरह से नाकाम रहे और वह पारी की पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। सहवाग 12वीं बार टी-20 मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed