{"_id":"60979a568ebc3e8d915ab5bf","slug":"rajasthan-royals-pacer-chetan-sakariya-father-passes-away-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता का निधन, कोरोना ने छीन ली जिंदगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दुखद: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता का निधन, कोरोना ने छीन ली जिंदगी
Sun, 09 May 2021 01:46 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sun, 09 May 2021 01:46 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम पीड़ित परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
चेतन सकारिया
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता का निधन हो गया है। खौफनाक कोरोना वायरस की चपेट ने उनकी जिंदगी छीन ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम पीड़ित परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आईपीएल 2021 में चेतन सकारिया ने 7 विकेट हासिल किए थे। जनवरी 2021 के दौरान उन्होंने अपने भाई को खो दिया था। उस वक्त चेतन सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वेदा कृष्णामूर्ति ने कोरोना वायरस की वजह से अपनी बहन वत्सला को खो दिया। उस दौरान वेदा का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था, जबकि उनकी बहन संक्रमित थीं। भारतीय ऑलराउंडर ने अपनी बहन की जिंदगी बचाने के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
इसके अलावा पिछले दिनों बंगलूरू के एक क्रिकेटर की मां का निधन कोरोना वायरस की वजह से हो गया। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में दहशत फैला रखी है। रोजाना 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, 4 हजार से ज्यादा लोगों की रोजाना मौत हो रही है।