{"_id":"608dbba48ebc3e8d3071c0f0","slug":"rajasthan-royals-and-sunrisers-hyderabad-will-head-to-head-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"RR vs SRH: सनराइजर्स आज लय में लौटने को बेताब, राजस्थान की रहेगी जीत पर नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs SRH: सनराइजर्स आज लय में लौटने को बेताब, राजस्थान की रहेगी जीत पर नजर
Sun, 02 May 2021 12:43 PM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 02 May 2021 12:43 PM IST
सार
- राजस्थान से होगा मुकाबला, छह में से एक मैच जीता है हैदराबाद ने
- मैच : दोपहर 3.30 बजे से
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खराब फॉर्म से जूझ रही राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में लय में लौटने की कोशिश करेंगे। रॉयल्स ने अभी तक छह में से दो मैच जीते हैं जबकि सनराइजर्स ने छह में से एक मैच में जीत दर्ज की है। रॉयल्स अंकतालिका में सातवें और सनराइजर्स सबसे नीचे आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
सनराइजर्स पिछले दोनों मैच हार चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हालांकि वे बदकिस्मती से सुपर ओवर में हार गए। सनराइजर्स की बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर, मनीष पांडेय, जॉनी बेयरस्टो और केन विलियम्सन पर निर्भर है लेकिन सभी एक ईकाई के रूप में चल नहीं सके हैं। वॉर्नर ने दो अर्द्धशतक जमाए लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
विज्ञापन
बेयरस्टो का भी यही हाल है जबकि विलियम्सन ने तीन ही मैच खेले और 66 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए छह मैचों में नौ विकेट लेने में कामयाब रहे हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका। भारत के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चार मैचों में तीन ही विकेट ले सके। वह जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के कारण पिछले दो मैच नहीं खेले।
विज्ञापन
सैमसन पर टिका है दारोमदार
संजू सैमसन की अगुवाई वाली रॉयल्स लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। उसे दूसरे मैच में पहली सफलता मिली और इसके बाद फिर दो मैच हार गई।
जोफरा आर्चर और बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी का रॉयल्स के प्रदर्शन पर काफी असर पड़ा है। बल्लेबाजी पूरी तरह से सैमसन पर निर्भर हो गई जो पहले मैच में 119 रन बनाने के बाद नहीं चल सके हैं।
सलामी बल्लेबाज जोस बटलर अभी तक छह मैचों में एक भी अर्द्धशतक नहीं जमा सके। मध्यक्रम में डेविड मिलर ने पांच मैचों में बस एक अर्द्धशतक जड़ा है जबकि रियान पराग का सर्वाधिक स्कोर 25 रन रहा है।
गेंदबाजी में महंगे खरीदे गए क्रिस मौरिस छह मैचों में 11 विकेट ले सके हैं लेकिन टीम को अपने दम पर जिताने में नाकाम रहे। राहुत तेवतिया को छह मैचों में एक ही विकेट मिला है। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने चार और बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान ने छह मैचों में पांच विकेट लिए हैं। युवा चेतन सकारिया ने छह मैचों में सात विकेट चटकाए हैं।
टीमें:
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मारकंडे, एंड्रयू टाय, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियम्सन, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडेय, श्रीवत्स गोस्वामी, रिद्धिमान साहा, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, विराट सिंह, जेसन होल्डर , मोहम्मद नबी, राशिद खान, शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्दार्थ कौल, बासिल थंपी, जगदीश सुचित, केदार जाधव, मुजीब-उर-रहमान।