{"_id":"667ef383d02dadde21062bd3","slug":"rahul-dravid-says-three-icc-finals-in-12-months-testament-to-our-consistency-t20-world-cup-ind-vs-sa-final-2024-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: '12 महीने में तीन फाइनल हमारी निरंतरता दर्शाती है...', खिताबी मुकाबले से पहले कोच द्रविड़ का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: '12 महीने में तीन फाइनल हमारी निरंतरता दर्शाती है...', खिताबी मुकाबले से पहले कोच द्रविड़ का बयान
Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
सार
इस टी20 विश्व कप में भारत सबसे मजबूत टीमों में से एक रही है। पिछले साल नवंबर में अपनी धरती पर वनडे विश्व कप में भी भारत ने लगातार 10 मैच जीते थे, लेकिन फाइनल में हार गया था। अब टी20 विश्व कप फाइनल से पहले कोच द्रविड़ ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : Screen Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में शनिवार को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमें तैयार हैं। टीम इंडिया ने जहां शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को औपचारिक प्रैक्टिस सेशन रखा। फाइनल के लिए प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस भी भारत ने बारबाडोस में किया। इस मौके पर भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि पिछले 12 महीने में तीन आईसीसी फाइनल खेलना उनकी टीम की शानदार निरंतरता के परिचायक है और उन्हें उम्मीद है कि चतुराई भरे क्रिकेट और तकदीर के साथ से इस बार उनकी टीम खिताब जीतेगी।
विज्ञापन
विराट कोहली-राहुल द्रविड़
- फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI
इस टी20 विश्व कप में भारत सबसे मजबूत टीमों में से एक रही है। पिछले साल नवंबर में अपनी धरती पर वनडे विश्व कप में भी भारत ने लगातार 10 मैच जीते थे, लेकिन फाइनल में हार गया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल से पहले द्रविड़ ने कहा, 'यह अच्छी बात है कि हम लगातार अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं> हम तीनों प्रारूपों में फाइनल में पहुंचे और खिलाड़ियों को इसका श्रेय जाता है। अगर हम अच्छा खेले और किस्मत ने साथ दिया तो हम जरूर जीतेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ के साथ रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
मानसिक तैयारी के बारे में उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने से कुछ किया नहीं जा सकता। गयाना में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराने के बाद टीम बारबडोस पहुंची है, लेकिन कोच ने कहा कि मानसिक रूप से उनकी टीम मैच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'हमें बीच में एक ही दिन मिला लिहाजा अभ्यास संभव नहीं था । हम शारीरिक, मानसिक और रणनीतिक रूप से मैच के लिये तैयार हैं।'
रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़
- फोटो : BCCI/T20 World Cup/ICC
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 और वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार से क्या सबक लिया है, यह पूछने पर द्रविड़ ने कहा, 'कुछ भी नहीं। हमने वनडे विश्व कप में अच्छा खेला और फाइनल में भी पूरी तरह तैयार थे, लेकिन दूसरी टीम हमसे बेहतर थी। खेल में यह होता है। अगर कोई टीम फाइनल में पहुंची है तो अच्छी ही होगी और उसे भी जीत का उतना ही हक है जितना हमें।'