{"_id":"6552e96a372d067f4a0cd301","slug":"rahul-dravid-inspects-mumbai-wankhede-pitch-ahead-of-india-vs-new-zealand-world-cup-2023-semifinal-2023-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Semifinal: मुंबई पहुंचते ही सीधे पिच का जायजा लेने पहुंचे द्रविड़, साथ में पूरा कोचिंग स्टाफ भी दिखा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ Semifinal: मुंबई पहुंचते ही सीधे पिच का जायजा लेने पहुंचे द्रविड़, साथ में पूरा कोचिंग स्टाफ भी दिखा
Tue, 14 Nov 2023 08:58 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 14 Nov 2023 08:58 AM IST
सार
सेमीफाइनल में कठिन चुनौती को देखते हुए भारतीय कोचिंग स्टाफ तुरंत काम में जुट गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने महत्वपूर्ण सेमीफाइनल के लिए मुंबई पहुंचने पर उन्होंने तुरंत काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पिच का जायजा लेते द्रविड़ समेत बाकी भारतीय कोचिंग स्टाफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व कप 2023 में विजयरथ पर सवार टीम इंडिया के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं रहने वाला है। बुधवार को पहले सेमीफाइनल उसका सामना न्यूजीलैंड से है। टीम इंडिया 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी इसी टीम से भिड़ी थी और उसमें मिली हार आज भी लोगों को याद है। ऐसे में टीम इंडिया उस हार का बदला लेने के लिए इस मैच में उतरेगी। यह मैच बेहद कठिन रहने वाला है क्योंकि कीवी टीम बेहद मजबूत है। हालांकि, पिछले पांच मैचों में से चार में उसे हार मिली है, लेकिन केन विलियम्सन की वापसी ने इस टीम की बल्लेबाजी को और मजबूत बना दिया है।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में कठिन चुनौती को देखते हुए भारतीय कोचिंग स्टाफ तुरंत काम में जुट गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने महत्वपूर्ण सेमीफाइनल के लिए मुंबई पहुंचने पर उन्होंने तुरंत काम करना शुरू कर दिया। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ वानखेड़े स्टेडियम की पिच का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लीग चरण में अजेय रही भारतीय टीम ने नीदरलैंड पर शानदार जीत के बाद अभ्यास नहीं किया है, जबकि न्यूजीलैंड ने खामियों को दूर करने के लिए मंगलवार को तीन घंटे तक अभ्यास किया। लगातार चार जीत के साथ मजबूत शुरुआत के बावजूद न्यूजीलैंड को पिछले कुछ मैचों में जीत के लिए जूझना पड़ा है। टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना एक समय कठिन लग रहा था। हालांकि उन्होंने श्रीलंका पर जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की, लेकिन कीवी टीम को भारत की प्रमुख टीम के खिलाफ एक मजबूत चुनौती का सामना करना होगा।
भारत की कठिन चुनौती को देखते हुए कीवी टीम भारत से एक दिन पहले मुंबई पहुंची। न्यूजीलैंड की टीम वनडे विश्व कप में लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची है। 2007 विश्व कप से लेकर अब तक हर संस्करण में टीम अंतिम चार में पहुंचने में कामयाब रही है। हालांकि, पहले की तुलना में इस बार कीवी टीम को खिलाड़ियों की खराब फॉर्म, खिलाड़ियों की चोट और मैट हेनरी जैसे प्रमुख गेंदबाज की अनुपस्थिति के मुद्दों से जूझ रही है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया इसका फायदा उठाना चाहेगी।
हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने से पहले मैट हेनरी ने सात मैचों में 11 विकेट लेकर अहम योगदान दिया था। इसी विश्व कप के लीग राउंड में मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए काइल जेमीसन 10 दिन पहले टीम से जुड़े हैं। हालांकि, वह लीग चरण में नहीं खेले थे, लेकिन सोमवार को उन्होंने गेंदबाजी सत्र में हिस्सा लिया।
न्यूजीलैंड के ट्रेनिंग सेशन में बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दिया गया। इसके अलावा कीवी खिलाड़ियों ने इंट्रा-स्क्वॉड फुटबॉल मैच भी खेला। इसके बाद फील्डिंग और कैचिंग की भी प्रैक्टिस की। शानदार फॉर्म में चल रहे रचिन रविंद्र, कप्तान केन विलियमसन, डेवोन कॉन्वे और डेरिल मिचेल ने जमकर बैटिंग प्रैक्टिस की। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और लोकी फर्ग्यूसन ने भी बॉलिंग सेशन में हिस्सा लिया। रविंद्र और मिचेल ने बैटिंग के बाद बॉलिंग की भी प्रैक्टिस की।