फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahkeem Cornwall takes 10 as West Indies crush Afghanistan in only test match

रहकीम कॉर्नवाल के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन ही जीता टेस्ट मैच

Fri, 29 Nov 2019 12:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 29 Nov 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Rahkeem Cornwall takes 10 as West Indies crush Afghanistan in only test match
वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ट्विटर

विशालकाय गेंदबाज रहकीम कॉर्नवाल के 10 विकेट के बूते लखनऊ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से मात दी। टेस्ट मैच के तीसरे दिन  में खेले गए इस टेस्ट मैच का फैसला तीसरे ही दिन निकल आया, जब वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को 31 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। 

विज्ञापन


लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पहली पारी में 90 रन से पिछड़े अफगानिस्तान ने तीसरे दिन सात विकेट पर 109 रन के आगे खेलना शुरू किया और उसके बाकी तीन विकेट 7.1 ओवर में मात्र 11 रन और जोड़कर कुल 120 के स्कोर पर गिर गये। ये तीनों विकेट कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर ने लिए।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज को जीत के लिये 31 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 6.2 ओवर में क्रेग ब्रेथवेट (08) का विकेट खोकर बना लिये। जॉन कैम्पबेल 19 और शाई होप 06 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले अफगानिस्तान की पहली पारी 187 रन के जवाब में विंडीज ने 277 रन बनाए थे। इस तरह पहली पारी के आधार पर विंडीज की टीम को 90 रन की बढ़त मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पहले दिन रहकीम कॉर्नवाल (75/7) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में केवल 187 रन पर ही सिमट गई थी।

पहली पारी में वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल ने सात, जबकि दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। उन्होंने कुल मिलाकर 10 विकेट लिए। कॉर्नवाल भारत में दस विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले स्पिनर हैं। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

अफगानिस्तान की तरफ से एकमात्र विकेट पदार्पण टेस्ट खेल रहे अमीर हमजा ने लिया। अफगानिस्तान की हार की पटकथा तो मैच के दूसरे ही दिन लिख गयी थी, जब दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत के बाद उसके सात विकेट महज 107 पर गिर गए थे।

अफगानिस्तान के पहली पारी के 187 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज ने ब्रुक्स के शतक (111) के बूते 277 रन बनाकर 90 रन की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली थी। उसके बाद कैरेबियाई स्पिन गेंदबाजों रोस्टन चेज और पहली पारी के हीरो रहे रहकीम कॉर्नवाल ने तीन-तीन विकेट झटक कर अफगानिस्तान को हार की तरफ धकेल दिया था।

जीत के बाद कैरेबियाई कप्तान होल्डर ने कहा कि उन्हें जीत के साथ इस साल को विदा करने पर खुशी हो रही है। खासतौर पर कॉर्नवाल और ब्रुक्स ने शानदार प्रदर्शन किया। अफगान कप्तान राशिद खान ने कहा कि उनकी टीम टेस्ट क्रिकेट में खासकर बल्लेबाजी के क्षेत्र में संघर्ष कर रही है।


टीम को सिर्फ इसी क्षेत्र में सुधार करने की जरूरत है। अगर यह हो गया तो अफगानिस्तान बड़ी टीमों को भी टक्कर देगी। अफगानिस्तान के लिये टेस्ट क्रिकेट अभी नया है। हम जितने ज्यादा टेस्ट और वनडे खेलेंगे, उतने ही बेहतर होते जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed