फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahane Removed As Indian Test team Vice-Captain; Rahane selected in the Test team, but lost the vice-captaincy due to poor form

Rahane Removed As Vice-Captain: टेस्ट टीम में चुने गए रहाणे, लेकिन खराब फॉर्म की वजह से गंवानी पड़ी उप-कप्तानी

Wed, 08 Dec 2021 07:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Dec 2021 07:58 PM IST
सार

इस साल खेले गए 12 टेस्ट मैचों में रहाणे ने 19.57 की औसत से 411 रन ही बनाए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर रहाणे ने तीन टेस्ट में 53.2 की औसत से 266 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Rahane Removed As Indian Test team Vice-Captain; Rahane selected in the Test team, but lost the vice-captaincy due to poor form
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजिंक्य रहाणे को दक्षिण अफ्रीकी टूर के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उन्हें उपकप्तानी से हटा दिया गया है। अब रोहित शर्मा टेस्ट टीम के नए उपकप्तान होंगे। वहीं, विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान के तौर पर बने रहेंगे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पिछले तीन साल की 10 जीत में रहाणे का बल्ला जमकर बोला है। यही वजह रही कि उन्हें टीम में शामिल किया गया। उनके अनुभव वाले बल्लेबाज का टीम में नहीं होना मुश्किलें खड़ी कर सकता था।
विज्ञापन

 

Rahane Removed As Indian Test team Vice-Captain; Rahane selected in the Test team, but lost the vice-captaincy due to poor form
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा - फोटो : अमर उजाला
विराट को याद है विदेशी जीत में रहाणे का शानदार प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है। रहाणे की फॉर्म पर उठे सवाल के बाद कप्तान कोहली ने साफ कर दिया था कि टेस्ट मैचों की कठिन परिस्थितियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ने वाले खिलाडिय़ों को सहारा देना महत्वपूर्ण है। चयनकर्ताओं ने भी विराट की इस बात पर गौर किया।

विदेशी धरती पर महत्वपूर्ण रहे हैं रहाणे
कोहली ने ये बात यूं ही नहीं कही थी। वह जानते हैं विदेशी धरती पर रहाणे कितने महत्वपूर्ण रहे हैं। जब भी टीम इंडिया ने विदेश में परचम लहराया रहाणे का बल्ला जरूर बोला है। विराट के शब्दों को आंकड़ों में बयां किया जाए तो 24 जनवरी 2018 को भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में पिछला टेस्ट खेला था।, जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी। 

इस टेस्ट मैच के बाद भारत ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की धरती पर नौ टेस्ट मैच जीते हैं। इन 10 टेस्ट मैचों में रहाणे ने जीत में अपनी भूमिका जरूर निभाई है। उन्होंने इन 10 टेस्ट मैचों दो शतक की मदद से 832 रन बनाए और उनका औसत 46.22 रहा है। इनमें से दो टेस्ट मैचों में वह मैन ऑफ द मैच भी रहे हैं। विराट को रहाणे का यह प्रदर्शन याद है। 

Rahane Removed As Indian Test team Vice-Captain; Rahane selected in the Test team, but lost the vice-captaincy due to poor form
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा - फोटो : अमर उजाला
इस साल खराब रहा है रहाणे का प्रदर्शन
यही वजह है कि कोहली बुरे समय में रहाणे का बचाव कर रहे हैं। हालांकि इस साल खेले गए 12 टेस्ट मैचों में रहाणे ने 19.57 की औसत से 411 रन ही बनाए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर रहाणे ने तीन टेस्ट में 53.2 की औसत से 266 रन बनाए हैं। यहां 96 उनका उच्चतम स्कोर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed