फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Racism not just in football, it is in cricket too says Caribbean Chris Gayle

अमेरिका में अश्वेत की मौत: अब क्रिस गेल बोले- फुटबॉल ही नहीं क्रिकेट में भी होता है रंगभेद

Tue, 02 Jun 2020 11:23 AM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Jun 2020 11:23 AM IST
सार

  • जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका नें नहीं थम रहा विरोध प्रदर्शन
  • दुनियाभर के अश्वेत खिलाड़ियों ने उठाई रंगभेद के खिलाफ आवाज
  • बास्केटबॉल, टेनिस, फुटबॉल के बाद अब क्रिकेटर गेल ने जताया रोष

विज्ञापन
Racism not just in football, it is in cricket too says Caribbean Chris Gayle

विस्तार

विज्ञापन

46 वर्षीय जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरा अमेरिका विरोध की आग में जल रहा है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। पुलिस और सरकार पर अश्वेत विरोधी होने का आरोप लगाया जा रहा है। 25 मई को मिनियापोलिस से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन यूएसए समेत दुनियाभर में फैल चुका है। हर क्षेत्र की बड़ी हस्तियां खुलकर सामने आ रहीं हैं। इस बीच कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल ने भी अपनी बात रखी है।




क्रिस गेल ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी पर उन्होंने लिखा, 'किसी अन्य की तरह अश्वेत लोगों की जिंदगी भी मायने रखती है। नस्लवादी लोगों को शर्म आनी चाहिए। मैंने दुनिया की यात्रा की है और खुद के लिए भी नस्लीय टिप्पणी का अनुभव किया है क्योंकि मैं अश्वेत हूं। सिर्फ फुटबॉल में रंगभेद नहीं होता बल्कि क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं। यहां तक की अश्वेत होने पर टीमों में भी है। मुझे इस छड़ी का अंतिम सिरा मिल गया है। अश्वेत और शक्तिशाली। अश्वेत और गर्व।'

विज्ञापन

कई खिलाड़ी जता चुके मौत पर गुस्सा

लॉस एंजिल्स लेकर्स के बास्केटबॉल खिलाड़ी लेबरन जेम्स, बोस्टन सेल्टिक्स के जेलेन ब्राउन, ड्रेटॉयट पिस्टंस के कोच ड्वेन पुलिसिया दमन का विरोध जता चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Do you understand NOW!!??!!?? Or is it still blurred to you?? 🤦🏾♂️ #StayWoke👁

A post shared by LeBron James (@kingjames) on

 



पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना जताई। रोष व्यक्त किया।
 

 


इसके पहले युवा टेनिस सनसनी कोको गॉफ ने भी फ्लॉयड की मौत के बाद वीडियो शेयर करते हुए पूछा था कि अगला नंबर मेरा तो नहीं है?

 



जर्मनी के फुटबॉल क्लब बोर्सिया डॉर्टमंड के खिलाड़ी भी फ्लॉयड की हत्या पर बुंदेसलीगा में पैडरबॉर्न के खिलाफ मैच में 'जस्टिस फॉर फ्लॉयड' लिखी टी-शर्ट पहनकर खेलने उतरे। इससे पहले बोरुसिया मूंचेनग्लैडबैक के खिलाड़ी मार्कस थूरम यूनियन बर्लिन के खिलाफ मैच में गोल करने के बाद फ्लॉयड की याद में घुटने टेककर बैठे थे।
 

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने भी रंगभेद के खिलाफ एक वीडियो शेयर किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I can’t and still can’t find the words to say or express how sad I feel.... but she found them for me. She found them for so many of us. A lot of us are numb... lost for words... I know I am. This is a difficult time. A lot of us growing up were taught to pray “Let thy kingdom come,” this is what I continue to pray for in addition to so many that have been hurt/killed, or simply traumatized by how people of a different color are treated. The worst part is this is nothing new, “it’s just filmed.” I’m with a heavy heart. I’m lost for words. Video from @wealth

A post shared by Serena Williams (@serenawilliams) on

जॉर्ज फ्लॉयड के साथ क्या हुआ था?

Racism not just in football, it is in cricket too says Caribbean Chris Gayle

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन पर घुटना रखने से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं उसी पुलिस अधिकारी ने अपना दूसरा पैर जॉर्ज की कमर पर रखा था, जहां उनके दोनों हाथ बंधे हुए थे।

जॉर्ज बार-बार कहता रहा कि मुझे मत मारो, लेकिन जब तक उसकी आंखें बंद नहीं हुई और शरीर में हल्कापन नहीं आया, तब तक पुलिस ऑफिसर ने एक न सुनी। शव-परीक्षा की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्ज की स्वास्थ्य हालत और पुलिस की हिंसा का मिलाजुला परिणाम है जॉर्ज की मौत।

विज्ञापन

अमेरीका में जारी विरोध प्रदर्शन

Racism not just in football, it is in cricket too says Caribbean Chris Gayle
अमेरिका में प्रदर्शनों का दौर - फोटो : PTI

अब विरोध प्रदर्शन के बाद मामला इतना बिगड़ गया कि सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस एजेंट्स राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वाइट हाउस में बने सुरक्षात्मक बंकर में लेकर जाना पड़ा। हालांकि मौके पर पहुंची वॉशिंगटन पुलिस ने वाइट हाउस के आसपास से उपद्रवियों को खदेड़ दिया। प्रशासन ने वाशिंगटन डीसी समेत 40 शहरों में कर्फ्यू लगा दिया। एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक 40 शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और 15 शहरों में 5,000 राष्ट्रीय गार्ड तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा वाशिंगटन डीसी में अतिरिक्त 2,000 गार्ड की तैनाती हो सकती है। नेशनल गार्ड ब्यूरो के प्रमुख जनरल जोसेफ लेंगयेल ने कहा कि अमेरिका के 15 शहरों में कुल 5,000 गार्ड सैनिक और एयरमैन प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed