कप्तान धोनी और अश्विन के बीच आ गई हैं दूरियां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है कि राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने मिस्टर भरोसेमंद आर अश्विन पर उतना विश्वास अब रहा नहीं। उन्हें नया साथी मिल गया है। उस नए साथी का नाम है ऑस्ट्रेलियाई मूल के एडम जाम्पा। जाम्पा ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 6 विकेट झटके।
पहली मर्तबा आईपीएल की सबसे फिसड्डी टीमों में एक रही धोनी की टीम। अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम को आईपीएल खिताब जिता चुके हैं, लेकिन अब वे हालात नहीं।
धोनी की टीम के दिग्गज स्पिनर अश्विन ने टीम के लिए खेले 10 मैचों में सिर्फ 30 ओवर ही फेंके। अश्चिन के खाते में इस बार सिर्फ 3 विकेट आए हैं। बल्लेबाजों को बीट करने में उनकी गेंदबाजी कारगार साबित नहीं हो रही है। साफ है धोनी के लिए अश्विन अब ट्रंप नहीं।
वर्ल्ड कप के फाइनल से अश्विन की खराब फॉर्म जारी
अश्विन की गेंदबाजी आईपीएल से पहले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भी निशाने पर आई थी। अश्विन ने दो ओवर फेंके और 20 रन लुटा दिए। इसके बाद धोनी ने अश्विन को गेंदबाजी नहीं थमाई।
यही स्थिति आईपीएल में भी है, यहां भी धोनी फिरकी एक्सपर्ट अश्विन को एक-दो ओवर में परखकर दुबारा मौका देने से कई बार बचे।