फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   R Ashwin Retirement: BCCI remembers Ashwin's fun-filled moments with support staff, watch video

R Ashwin Retirement: बीसीसीआई ने सहयोगी स्टाफ के साथ अश्विन के मस्ती भरे पलों को याद किया, देखें वीडियो

Thu, 19 Dec 2024 04:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Dec 2024 04:04 PM IST
सार

बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट किया, 'मैदान पर कई मुकाबले यादगार रहे। लेकिन ये कुछ ऐसे पल भी हैं जो अश्विन को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की याद दिलाएंगे।'

विज्ञापन
R Ashwin Retirement: BCCI remembers Ashwin's fun-filled moments with support staff, watch video
कोहली और अश्विन - फोटो : Virat Kohli X

विस्तार

मैदान पर बेहद दृढ़ और कड़क नजर आने वाले रविचंद्रन अश्विन ड्रेसिंग रूम में पूरी तरह बदले हुए नजर आते हैं जहां उन्हें अपने साथियों और सहयोगी स्टाफ के साथ मस्ती करने के लिए जाना जाता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद कुछ फुटेज जारी किए हैं जिसमें इस ऑफ स्पिनर को इनडोर नेट सुविधा में सहयोगी स्टाफ से गेंदबाजी का सबक लेते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट किया, 'मैदान पर कई मुकाबले यादगार रहे। लेकिन ये कुछ ऐसे पल भी हैं जो अश्विन को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की याद दिलाएंगे।' अश्विन ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में बारिश से प्रभावित तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ छूटने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के घोषणा करके सभी को चौंका दिया था।
विज्ञापन


वीडियो फुटेज में अश्विन को फील्डिंग कोच टी दिलीप, ट्रेनर सोहम देसाई, विश्लेषक हरि प्रसाद मोहन और मालिशिए अरुण कनाडे के साथ मस्ती करते हुए दिखाया गया है। अश्विन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने के दौरान कहा था कि ड्रेसिंग रूम की कई ऐसी यादें हैं जो ताउम्र उनके साथ बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed