फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   R Ashwin and nathan lyon not good in limited over cricket say former pakistan spinner mushtaq ahmed

अश्विन और नाथन लियोन टेस्ट में बेस्ट लेकिन वनडे के लिए अनुकूल नहीं: मुश्ताक

Fri, 08 May 2020 09:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 08 May 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
R Ashwin and nathan lyon not good in limited over cricket say former pakistan spinner mushtaq ahmed
मुश्ताक अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर मुश्ताक अहमद का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन और नाथन लियोन जैसे विश्व स्तरीय टेस्ट गेंदबाज सीमित ओवरों में सफल नहीं हो पाए हैं। वे दोनों ही सिर्फ टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ हैं, लेकिन वनडे और टी-20 में दोनों अनुकूल नहीं हैं। मुश्ताक के अनुसार दोनों गेंदबाजों के साथ सपाट पिचों पर 'विविधता के अभाव' के कारण ऐसा हुआ है।

विज्ञापन


मुश्ताक ने एक इंटरव्यू में कहा, 'युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को देखो। दोनों ने सफेद गेंद से भारत को कई मैच जिताए हैं। लियोन, अश्विन और यासिर की गेंदों में शायद वनडे क्रिकेट के लायक विविधता ही नहीं थी।' इंग्लैंड समेत दुनिया भर में कोचिंग दे चुके मुश्ताक का मानना है कि टेस्ट और सीमित ओवरों के स्पिनरों को अलग-अलग करना होगा। उन्होंने कहा, 'स्पिनरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट क्रिकेट है, जहां उनकी प्रतिभा की असली परख होती है। यासिर शाह, नाथन लियोन, मोईन अली, अश्विन जैसे गेंदबाजों का टेस्ट क्रिकेट में योगदान अपार है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इनमें से कुछ वनडे क्रिकेट में भी सफल रहे हैं लेकिन बदले हुए नियमों के साथ क्रिकेट अब काफी बदल गया है, ऐसे में रहस्यमयी स्पिनर और कलाई के स्पिनर अधिक प्रभावी हो गए हैं। इनमें आदिल रशीद, एडम जाम्पा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और शादाब खान शामिल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्ताक ने कहा, 'आजकल इतना क्रिकेट खेला जा रहा है कि अलग अलग प्रारूप के लिए अलग-अलग स्पिनर होने चाहिए। आप पांच छह स्पिनरों को चुनकर उन्हें अलग अलग प्रारूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उनका करियर भी लंबा होगा।' उन्होंने कहा कि लियोन और अश्विन दोनों सकलैन मुश्ताक और मुथैया मुरलीधरन के दर्जे के गेंदबाज हैं लेकिन वनडे क्रिकेट के अनुकूल नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed