{"_id":"5e3a29338ebc3ee61e69aecc","slug":"quinton-de-kock-guides-south-africa-to-seven-wicket-odi-win-over-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिकॉक के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डिकॉक के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया
Wed, 05 Feb 2020 08:02 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
क्विंटन डी कॉक
तबरेज शम्सी (3/38) की अगुआई में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद क्विंटन डिकॉक (107) की शतकीय पारी खेली। डिकॉक की तेंबा बावूमा (98) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 173 की साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को पहले वन-डे में सात विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
इंग्लैंड से मिले 259 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 47.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। वान डेर दुसेन ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की टीम पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 258 रन ही बना पाई। जो डेनली ने 87 और क्रिस वोक्स ने 40 रन बनाए।
विज्ञापन