{"_id":"69ca5296e2017a4a2602123e","slug":"psl-controversy-sikandar-raza-explains-anti-corruption-protocol-breach-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PSL Hotel Controversy: नियम उल्लंघन के आरोपों पर क्या बोले सिकंदर रजा? शाहीन पर मढ़ी जिम्मेदारी! पुलिस का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL Hotel Controversy: नियम उल्लंघन के आरोपों पर क्या बोले सिकंदर रजा? शाहीन पर मढ़ी जिम्मेदारी! पुलिस का बयान
Mon, 30 Mar 2026 04:08 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:08 PM IST
सार
लाहौर क़लंदर के कप्तान शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा पर होटल सुरक्षा नियम तोड़ने का आरोप लगा, लेकिन रजा ने कहा कि वह सिर्फ अपने परिवार से मिल रहे थे। उन्होंने दावा किया कि अनुमति मांगी गई थी और मामले को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा
- फोटो : Twitter
विस्तार
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की टीम लाहौर कलंदर एक नए विवाद में घिर गई है। टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और विदेशी खिलाड़ी सिकंदर रजा पर होटल के सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने देर रात सुरक्षा मंजूरी न मिलने के बावजूद चार लोगों को जबरन होटल के कमरे तक पहुंचाया। इस मामले को गंभीर मानते हुए लाहौर के डीआईजी (ऑपरेशन्स) ने पीएसएल के सीईओ को सुरक्षा उल्लंघन की सूचना दी।
ये भी पढ़ें: PSL में एक और विवाद: रात में चार मेहमानों को अपने होटल रूम तक क्यों ले गए शाहीन-रजा? टूटे नियम, हुई बड़ी चूक!

Trending Videos
सिकंदर रजा ने दी सफाई
पुलिस का दावा है कि पहले ही मना किए जाने के बावजूद शाहीन और रजा चार मेहमानों को रात करीब 11 बजे रजा के कमरे में ले गए, जहां वे रात 1:25 बजे तक रुके रहे। हालांकि, इस पूरे मामले पर सिकंदर रजा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे लोग कोई अजनबी नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य थे। रजा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'शाहीन ने कुछ भी गलत नहीं किया। जो लोग मुझसे मिलने आए थे, वे मेरा परिवार हैं। जब आप महीनों घर से दूर रहते हैं और परिवार आपसे मिलने आता है, तो उनसे मिलना स्वाभाविक है।'

पुलिस का बयान
रजा ने यह भी बताया कि उन्होंने मेहमानों को लाने के लिए अनुमति मांगी थी। टीम के लायजन अधिकारी और मालिक समीन राणा ने भी उच्च अधिकारियों से बात की थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं मिली। रजा ने आगे कहा, 'हमने कुछ छुपाने की कोशिश नहीं की। हमने सही प्रक्रिया अपनाई, लेकिन अपने परिवार से कुछ समय मिलने की अनुमति न मिलना निराशाजनक था।' वहीं पुलिस के अनुसार, सुरक्षा और एंटी-करप्शन यूनिट ने इस अनुरोध को नियमों के तहत खारिज कर दिया था। इसके बावजूद खिलाड़ियों ने नियमों को नजरअंदाज किया। रजा ने अपने कप्तान का बचाव करते हुए कहा, 'शाहीन ने एक कप्तान और भाई की तरह मेरा साथ दिया। हमने किसी पर दबाव नहीं डाला, हम सिर्फ अपने मेहमानों के साथ कमरे तक गए थे।'
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना को सुरक्षा प्रोटोकॉल और आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। ये नियम खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं। फिलहाल, इस मामले को लेकर विवाद जारी है, लेकिन टीम का कहना है कि उनका मुख्य ध्यान मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना है।