फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2022 Helicopter Shot Peshawar Zalmi Islamabad United Afghanistan Batsman Rahmanullah Gurbaz MS Dhoni

Helicopter Shot PSL 2022: पाकिस्तान सुपर लीग के इस बल्लेबाज ने की एमएस धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की नकल, देखें VIDEO

Mon, 31 Jan 2022 03:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Jan 2022 03:51 PM IST
सार

धोनी का यह शॉट लगाना काफी मुश्किल है, फिर भी कई बल्लेबाज इस शॉट को खेल चुके हैं। इसमें हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है। अब इस फेहरिस्त में गुरबाज भी शामिल हो गए।

विज्ञापन
PSL 2022 Helicopter Shot Peshawar Zalmi Islamabad United Afghanistan Batsman Rahmanullah Gurbaz MS Dhoni
धोनी और रहमानुल्लाह गुरबाज (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज हो चुका है। रविवार को इस लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान एक बल्लेबाज एमएस धोनी के ट्रेडमार्क शॉट 'हेलीकॉप्टर शॉट' की नकल करता नजर आया। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पर बैन है। 
विज्ञापन

सोहेल खान की गेंद पर लगाया छक्का
मैच के दौरान इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने पारी के 15वें ओवर में फुल लेंथ की बॉल पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाया। उस वक्त पेशावर जाल्मी के सोहेल खान गेंदबाजी कर रहे थे। गुरबाज का शॉट इतना जबरदस्त था कि गेंद सीधे बाउंड्री लाइन के उस पार जाकर गिरी। गुरबाज ने इस से छह रन अर्जित किए।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान के हैं रहमनुल्लाह गुरबाज
धोनी का यह शॉट लगाना काफी मुश्किल है, फिर भी कई बल्लेबाज इस शॉट को खेल चुके हैं। इसमें हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है। अब इस फेहरिस्त में गुरबाज भी शामिल हो गए। गुरबाज मूल रूप से अफगानिस्तान के क्रिकेटर हैं और लीग खेलने पाकिस्तान पहुंचे हैं। हेलीकॉप्टर शॉट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ भी हो रही है। 

इस्लामाबाद ने नौ विकेट से जीता मैच
इस मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 168 रन बनाए। पेशावर की ओर से शेरफाने रदरफोर्ड ने 46 गेंदों पर 70 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि, उनकी ये पारी पेशावर के काम नहीं आई। इस्लामाबाद ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एलेक्स हेल्स ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। वहीं, पॉल स्टर्लिंग ने 57 रन की पारी खेली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed