Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रो कबड्डी 2019: तेलुगु टाइटंस की लगातार चौथी हार, गुजरात-पटना ने दिखाया दम

Fri, 26 Jul 2019 08:22 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 26 Jul 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi 2019 live scores and updates U.P.Yoddha vs Gujarat Fortunegiants
यूपी योद्धा बनाम गुजरात सुपरजाइंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

08:21 PM, 26-Jul-2019
प्रो कबड्डी लीग-7 में शुक्रवार को गुजरात सुपरजाइंट्स ने यूपी योद्धा को मात देकर सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने यूपी के 'योद्धा' को 44-19 से करारी शिकस्त दी।

एकतरफा मैच में गुजरात सुपरजाइंट्स ने शानदार खेल दिखाया। दोनों हाफ में यूपी योद्धा की टीम दबाव में रही। पहले हाफ में गुजरात ने 19-9 की बढ़त बनाई थी। वहीं, दूसरे हाफ में भी गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेजोड़ प्रदर्शन किया और यूपी योद्धा को दो बार ऑलईउट किया।

गुजरात की तरफ से रोहित गुलिया ने शानदार खेल दिखाया। रोहित ने 18 रेड में 10 प्वॉइंट्स लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने पहला सुपरटेन भी हालिस किया।

इस मुकाबले में दबंग दिल्ली की तरफ से रोहित गुलिया के अलावा प्रवेष ने छह टैकल में छह अंक हासिल कर टॉप डिफेंडर बने। वहीं, यूपी योद्धा की तरफ से श्रीकांत जाधव ने 12 रेड में पांच प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि नितेश कुमार छह टैकल में दो प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।

बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात को 23 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, छह ऑलआउट प्वाइंट्स और एक एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यूपी योद्धा को 12 रेड प्वाइंट्स, पांच टैकल प्वाइंट्स, शून्य ऑलआउट प्वाइंट्स और दो एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

पटना पायरेट्स ने तेलुगु टाइटंस को 34-22 से हराया

वहीं, प्रो कबड्डी लीग 2019 के 11वें मुकाबले में पटना पायरेट्स ने तेलुगु टाइटंस को 34-22 से हराया। सातवें सीजन में तेलुगु टाइटंस का सबसे खराब रहा। इस सीजन में टाइटंस की यह लगातार चौथी हार है। वहीं, पटना पायरेट्स की तरफ से प्रदीप नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 रेड में सात प्वाइंट्स हासिल कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, डिफेंडर जयदीप ने भी 10 टैकल में छह प्वाइंट्स हासिल किए।

08:17 PM, 26-Jul-2019
गुजरात के खिलाड़ी रोहित गुलिया ने सुपर टेन हासिल किया। यहां यूपी योद्धा की टीम एक बार ऑलआउट हो गई। दूसरे हाफ में दूसरी बार यूपी योद्धा की टीम ऑलआउट हुई। स्कोर- गुजरात 39: यूपी 18
विज्ञापन
08:08 PM, 26-Jul-2019
गुजरात की टीम लगातार बढ़त बना रही है। यूपी योद्धा पर जबरदस्त दबाव है। दोनों टीमों के बीच अब 19 अंकों का फासला हो गया है। स्कोर- गुजरात 32: यूपी 13
07:57 PM, 27-Jul-2019

दूसरे हाफ का खेल शुरू

दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। पहले हाफ में गुजरात ने यूपी पर10 अंकों की बढ़त बनाई थी। दूसरे हाफ में भी गुजरात का शानदार प्रदर्शन जारी है। दूसरे हाफ के शुरुआत के चौथ मिनट में ही गुजरात ने एक बार फिर यूपी योद्धा को ऑलआउट कर दिया है। स्कोर- गुजरात 26: यूपी योद्धा 9
07:48 PM, 27-Jul-2019

पहले हाफ का खेल खत्म

पहले हाफ का खएल खत्म हो चुका है। गुजरात ने यूपी योद्धा पर 10 अंकों की बढ़त बनाई है। स्कोर-गुजरात 19: यूपी 9
07:46 PM, 26-Jul-2019
पहले हाफ का खेल खत्म होने में महज पांच मिनट का समय बचा है। यूपी योद्धा की टीम दवाब में है। दोनों टीमों के बीच का फासला सात प्वाइंट्स का है। स्कोर- गुजरात 15: यूपी 8
विज्ञापन
विज्ञापन
07:40 PM, 26-Jul-2019
 गुजरात सुपरजाइंट्स ने यूपी योद्धा को किया ऑलआउट। गुजरात के प्वाइंट्स लगातार बढ़ रहे हैं। अब उसके 14 प्वाइंट्स हो गए हैं। यूपी योद्धा गुजरात से 8 अंक पीछे हैं। स्कोर -यूपी 14: गुजरात 6
07:36 PM, 27-Jul-2019
दोनों टीमों के बीच छह मिनट का खेल हो चुका है। स्कोर 4-4 से बराबर है। दोनों टीमों के अभी तक शानदार प्रदर्शन। स्कोर -यूपी 4: गुजरात 4
07:33 PM, 26-Jul-2019

पहले हाफ का खेल शुरू

दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है। गुजरात सुपरजाइंट्स ने शानदार शुरुआत की है। उसने चार अंकों की बढ़त बना ली है। वहीं, यूपी योद्धा के खाते में भी दो अंक आ गए हैं। स्कोर- यूपी 4: गुजरात 2
07:26 PM, 26-Jul-2019

प्रो कबड्डी 2019: तेलुगु टाइटंस की लगातार चौथी हार, गुजरात-पटना ने दिखाया दम

प्रो कबड्डी लीग-7 का 10वां मुकाबला शुक्रवार को यूपी योद्धा और गुजरात सुपरजाइंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में खेला जा रहा है। यूपी योद्धा की टीम को पहली जीत की तलाश है। अपने पहले मैच में यूपी योद्धा को बंगाल वॉरियर्स के हाथों हार सामना करना पड़ा था। वहीं, गुजरात सुपरजाइंट्स की टीम सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed