फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw: Sometimes doping and sometimes fitness, Prithvi Shaw has also been in controversies many times

Prithvi Shaw: कभी डोपिंग तो कभी फिटनेस, पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं पृथ्वी शॉ, जानें पूरा मामला

Thu, 16 Feb 2023 07:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Feb 2023 07:27 PM IST
सार

पृथ्वी शॉ फिर से विवादों में फंस गए हैं। वह पहले भी कई बार गलत कारणों से सुर्खियों में रह चुके हैं। कभी डोप टेस्ट तो कभी फिटनेस की वजह से वह चर्चाओं में रह चुके हैं। पढ़ें उनसे जुड़े कुछ विवाद।

विज्ञापन
Prithvi Shaw: Sometimes doping and sometimes fitness, Prithvi Shaw has also been in controversies many times
पृथ्वी शॉ कई बार विवादों में रह चुके हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पृथ्वी शॉ फिर से विवादों में फंस गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक यह मामला सेल्फी को लेकर शुरू हुआ था। पृथ्वी के दोस्त ने कुछ लोगों पर पृथ्वी द्वारा सेल्फी न लेने देने पर गाड़ी का शीशा तोड़ने और बेसबॉल बैट से हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

हालांकि, इंटरनेट पर इस घटना का कथित वीडियो सामने आने के बाद पृथ्वी भी विवादों में घिरते दिख रहे हैं। वह पहले भी कई बार गलत कारणों से सुर्खियों में रह चुके हैं। कभी डोप टेस्ट तो कभी फिटनेस की वजह से वह चर्चाओं में रह चुके हैं। पढ़ें उनसे जुड़े कुछ विवाद-
विज्ञापन
विज्ञापन

डोपिंग टेस्ट में फेल होने पर आठ महीने का लगा था प्रतिबंध

Prithvi Shaw recalls 'difficult' doping violation ban: Didn't consult  physio before taking cough syrup | Cricket News – India TV

साल 2019 में बीसीसीआई ने डोपिंग टेस्ट में फेल होने की वजह से पृथ्वी शॉ पर आठ महीने का प्रतिबंध लगा दिया था। विवाद सामने आने के बाद पृथ्वी शॉ ने अपनी सफाई में कहा था कि मैंने गलती से कफ सिरप ले लिया था। उन्होंने कहा था, ' मेरी तबीयत खराब थी और तभी मैंने पापा को फोन लगाया कि मुझे खांसी, जुकाम है, तो उन्होंने कहा कि एक कफ सिरप ले ले, सब ठीक हो जाएगा। मैंने उस समय गलती ये की कि अपने फीजियो को नहीं बताया जो कि बिल्कुल गलत था।
विज्ञापन

मोटापे की वजह से सुर्खियों में रहे

India vs New Zealand: Virat Kohli hints at Prithvi Shaw, Ishant Sharma  inclusion in Wellington Test | Cricket News – India TV

डोप टेस्ट विवाद के बाद पृथ्वी शॉ ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की। लेकिन, उन्हें भारतीय टीम जगह नहीं मिली। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि पृथ्वी को मोटापे के वजह से नजरअंदाज किया जा रहा है। कहा गया कि पृथ्वी मैदान पर अपनी उम्र के हिसाब से काफी धीमे हैं, उन्हें और चुस्ती-फुर्ती की आवश्यकता है।

फिटनेस टेस्ट में भी फेल रहे थे पृथ्वी शॉ

IND v AUS 2020: Prithvi Shaw sweats hard in the gym before MCG Test [Watch]

भारतीय क्रिकेट में यो-यो टेस्ट पिछले कई वर्षों से चर्चा का विषय बना रहा है। कोरोना से पहले तक टीम इंडिया में चयन के लिए इस टेस्ट को पास करना जरूरी था। कोरोना के समय इसमें ढील दी गई। यो-यो टेस्ट के कारण ही भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस में काफी सुधार देखने को मिला है। हालांकि, आईपीएल के 15वें सीजन से ठीक पहले हार्दिक पंड्या और पृथ्वी शॉ सहित कई भारतीय खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट हुआ था। हार्दिक तो टेस्ट में पास हो गए, लेकिन पृथ्वी फेल हो गए थे। वह मोटोपे की वजह से यो-यो टेस्ट भी पास नहीं कर पाए थे। तब वह काफी सुर्खियों में रहे थे।

वैलेंटाइन डे पर फोटो अपलोड की फिर हटाई

वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक तस्वीर वायरल होने के बाद भड़के Prithvi Shaw, पोस्ट  शेयर कर निकाला गुस्सा - prithvi shaw fake photo viral on valentine day  nidhi tapadia kissing prithvi said ...

वैलेंटाइन डे के मौके पर इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि नजर आ रही थीं। पोस्ट में पृथ्वी ने उन्हें वाइफ कहते हुए वैलेंटाइन विश किया था। हालांकि, खास बात ये रही कि उन्होंने वो पोस्ट कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया था। पृथ्वी ने अपने इस पोस्ट सफाई देते हुए कहा है कि ये तस्वीरें उन्होंने नहीं पोस्ट की हैं, किसी ने फोटोज एडिट करके पोस्ट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed