फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   prithvi shaw slams record fifty and guides mumbai to final of Vijay Hazare trophy 2018

पृथ्वी शॉ ने 34 गेंद पर जमाई रिकॉर्ड फिफ्टी, विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई

Wed, 17 Oct 2018 09:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
prithvi shaw slams record fifty and guides mumbai to final of Vijay Hazare trophy 2018

टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री करने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने बुधवार को हैदराबाद के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 34 गेंद पर ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोक दिया।

विज्ञापन


यह विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में मुंबई की ओर से सबसे तेज अर्धशतक है। मुंबई ने उनकी इस पारी की बदौलत हैदराबाद को 60 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल दिल्ली और झारखंड के बीच गुरुवार को खेला जाएगा। मुंबई 2006-07 सत्र के बाद से विजय हजारे ट्रॉफी नहीं जीती है। 20 अक्टूबर को फाइनल होगा।

विज्ञापन

युवा पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से मुंबई ने बुधवार को यहां बारिश से प्रभावित मैच में हैदराबाद को वीजेडी पद्वति से 60 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पृथ्वी का यह विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार चौथा अर्धशतक है। उन्होंने इससे पहले रेलवे के खिलाफ 129, कर्नाटक के खिलाफ 60 और बड़ौदा के खिलाफ 98 रन की पारी खेली थी। पृथ्वी ने हैदराबाद के खिलाफ 34 गेंद पर अर्धशतक बनाया। इससे पहले वे इसी सत्र में बड़ौदा के खिलाफ 34 और रेलवे के खिलाफ 36 गेंद पर अर्धशतक बना चुके हैं। पृथ्वी ने कर्नाटक के खिलाफ 41 गेंद पर फिफ्टी पूरी की थी।

मुंबई के सामने 247 रन का लक्ष्य था लेकिन जब उसने 25 ओवरों में दो विकेट पर 155 रन बनाए थे तभी झमाझम बारिश आ गई जिसके कारण खेल आगे नहीं हो पाया। वीजेडी पद्वति से तब जीत के लिए मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 96 रन होना चाहिए था।

इससे पहले हैदराबाद ने रोहित रायुडु के नाबाद 121 रन के दम पर आठ विकेट पर 246 रन बनाए थे। रोहित रायुडु के अलावा हैदराबाद का कोई भी बल्लेबाज मुंबई के आक्रमण के सामने नहीं टिक पाया। उनके बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर 29 रन था जो बीपी संदीप ने बनाया।

अंबाती रायुडु के चचेरे भाई रोहित रायुडु ने अपनी 132 गेंद की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान अंबाती रायुडु केवल 11 रन बना पाये। मुंबई की तरफ से तुषार देशपांडे ने 55 रन देकर दो जबकि रायस्टन डियास ने 43 रन देकर दो विकेट लिये।

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में अपने टेस्ट करियर का शानदार आगाज करने वाले साव ने 44 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर मुंबई को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इस बीच उनके और हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच शानदार द्वंद्व भी देखने को मिला।


बाएं हाथ के स्पिनर मेहदी हसन (23 रन देकर दो) ने शॉ को बोल्ड किया। इससे पहले उन्होंने रोहित शर्मा (17) की भी गिल्लियां बिखेरी थी। अय्यर (53 गेंदों पर नाबाद 55) ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली। जब बारिश के कारण खेल रोका गया तब अय्यर के साथ अजिंक्य रहाणे 17 रन पर खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed