फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   prithvi shaw retweet smriti mandhana's tweet

वर्ल्ड कप जीत के बाद सिर्फ इस महिला क्रिकेटर को पृथ्वी शॉ ने Twitter पर दिया सम्मान

Thu, 08 Feb 2018 10:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
prithvi shaw retweet smriti mandhana's tweet
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर चारों तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। क्रिकेट जगत के कई बड़े दिग्गज और मशहूर हस्तियां पृथ्वी की पूरी ब्रिगेड को बधाईयां दे रही हैं। हालांकि पृथ्वी शॉ ने अब तक सिर्फ एक ही क्रिकेटर के ट्वीट पर सम्मानजक प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना हैं। दरअसल स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया की इस विशाल जीत पर बधाई देते हुए कप्तान पृथ्वी शॉ को ट्विटर पर टैग किया था। इस ट्वीट में मंधाना ने पृथ्वी और टीम के बाकी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की थी, जिसके बाद पृथ्वी शॉ ने उनके ट्वीट को री-ट्वीट किया।

विज्ञापन

prithvi shaw retweet smriti mandhana's tweet
smriti mandhana

क्रिकेट में दो अलग-अलग टीमों मुंबई और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों के लिए यह एक-दूसरे के प्रति सम्मान भी है। इससे पहले पृथ्वी ने सिर्फ अपनी फ्रैंचाइजी या प्रोफेशनल कमिटमेंट से जुड़े ट्वीट को ही रिट्वीट किया था।

बता दें कि टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 129 गेंदों पर 135 रन बनाए थे। यह अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम पर 178 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed