फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   preview of mumbai indians vs kings xi punjab, ipl 8

हारी हुई टीमों के बीच होगा जीत के लिए मुकाबला

Sat, 11 Apr 2015 06:27 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
preview of mumbai indians vs kings xi punjab, ipl 8

आईपीएल 8 में अपना-अपना पहला मैच हारने वाली पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस और पिछले साल की उपविजेता किंग्स इलेवन पंजाब रविवार को आमने-सामने होंगी तो उनका इरादा जीत की राह पर लौटने का होगा। मुंबई को पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक रन से हराया। वहीं पंजाब को राजस्थान रॉयल्स ने मात दी थी।

विज्ञापन


मुंबई को इस मैच से पहले अच्छा ब्रेक मिल गया है लिहाजा उसके खिलाड़ी तरोताजा होकर उतरेंगे। वहीं, दूसरी ओर पंजाब की टीम को वानखेड़े स्टेडियम पर लगातार दो पराजय झेलनी पड़ी है। पंजाब ने 2012 में मुंबई को यहां छह विकेट से हराया था लेकिन 2013 और पिछले साल उसे मेजबान टीम के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने पहले मैच में नाबाद 98 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन ने 41 गेंद में 55 रन बनाकर टीम को संकट से निकाला। मुंबई को फिंच, तारे और अंबाती से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में हरभजन सिंह और प्रज्ञान ओझा को बेहतर लय हासिल करनी होगी। लसिथ मलिंगा और कीरोन पोलार्ड को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सहवाग, मैक्सवेल, मिलर, बैली, विजय और साहा जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों से सजे पंजाब के बल्लेबाजी क्रम को भी आग उगलनी होगी तभी यह टीम मुंबई के लिए किसी तरह का खतरा बन सकती है। गेंदबाजी में इस टीम के पास संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह, परविंदर अवाना और अक्षर पटेल जैसी घरेलू प्रतिभाएं हैं तो मिचेल जॉनसन जैसे धुरंधर गेंदबाज भी।

घर पर जीत से शुरुआत करना चाहेंगी दिल्ली

preview of mumbai indians vs kings xi punjab, ipl 8

चेन्नई सुपरकिंग्स को उसी के घर में मात देने का सुनहरा मौका गंवाने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम भी रविवार को ही अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। चेन्नई के खिलाफ दिल्ली को एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल में यह उसकी लगातार दसवीं और 2013 से लेकर अब तक 31 मैचों में 26वीं हार है।

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के मैदान से भी दिल्ली की पिछले दो सत्र में सुखद यादें नहीं जुड़ी रही। उसने अपने घरेलू मैदान पर अंतिम जीत दो साल पहले 21 अप्रैल 2013 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हासिल की थी। टीम ने इस बार भी अपनी टीम में आमूलचूल बदलाव किया है। लेकिन सुपरकिंग्स के हाथों एक रन की हार से लगता है कि भाग्य अब भी उसके साथ नहीं है। उसकी तरफ से केवल एल्बी मोर्केल ही रन बना पाए जिन्हें बल्लेबाजी लाइनअप में किए गए बदलावों के तहत ऊपरी क्रम में भेजा गया था।

श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। वह इस मैच में वापसी करेंगे। दिल्ली के गेंदबाजों विशेषकर स्पिनरों ने पहले मैच में अच्छी भूमिका निभाई। हालांकि उसके गेंदबाज डेथ ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। जहां तक राजस्थान रॉयल्स का सवाल है तो पिछले साल के उप विजेता किंग्स इलेवन पंजाब पर जीत से वह बुलंद हौसलों के साथ मैच में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed