फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: India vs South Africa In World cup

कोहली ने फास्टर्स नहीं स्पिनर्स पर जमकर किया अभ्यास

Sat, 21 Feb 2015 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Feb 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
Preview: India vs South Africa In World cup

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम को हराकर उत्साह से लबरेज है। उसका अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है। मेलबर्न में होने वाले इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। अफ्रीकी टीम का रिकॉर्ड वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ सौ फीसदी जीत का है यानी उसने तीनों ही मुकाबलों में भारत को धूल चटाई है।

विज्ञापन


टीम इंडिया का लक्ष्य पाक पर वर्ल्ड कप में अपने अजेय रथ को इस टूर्नामेंट में बचाए रखने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार मिले हार के सिलसिले को खत्म करने का होगा।
विज्ञापन


हालांकि भारतीय टीम के लिए यह बेहद आसान नहीं होगा क्योंकि इस अफ्रीकी टीम में कप्तान एबी डीविलियर्स, हाशिम अमला, डेविड मिलर और जेपी डुमिनी जैसे कई धाकड़ बल्लेबाज हैं तो गेंदबाजी में स्टेनगन के नाम से मशहूर डेल स्टेन जैसे तेज गेंदबाज हैं जो कहीं भी कभी भी अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाजों को छकाने में समर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के पास अपनी-अपनी मजबूती है जिसके दम पर रविवार को मेलबर्न में होने वाले मुकाबले में इस्तेमाल कर जीत हासिल करना चाहेंगी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में यह मुकाबला कल सुबह भारतीय समयानुसार 9 बजे से खेला जाएगा।

तेज गेंदबाजी के बजाए स्पिनर्स पर अभ्यास कर रहे कोहली

Preview: India vs South Africa In World cup

दक्षिण अफ्रीकी टीम की ताकत पारंपरिक रूप से उनकी तेज गेदबाजी है लेकिन शुक्रवार को अभ्यास के दौरान भारत के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली ने अभ्यास के दौरान स्पिनरों का सामना किया।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन अंतिम एकादश में लेग स्पिनर ताहिर इमरान को उतारेगा या खब्बू स्पिनर ऐरोन फैनगिसो को लेकिन इसके बावजूद भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने नेट पर स्पिनरों के खिलाफ हाथ खोले।

जंक्शन ओवल मैदान के सेंटर नेट पर रिजर्व स्पिनर अक्षर पटेल, पार्ट टाइम स्पिनर सुरेश रैना और नेट बॉलरों ने गेंदबाजी की। दो-दो बल्लेबाजों ने जोड़ी बनाकर अभ्यास किया। पहले 6 गेंद एक बल्लेबाज ने खेली, उसके बाद दूसरे की बारी आई।

भुवी की वापसी का पता नहीं, अक्षर को भी न‌हीं कर सके परेशान

Preview: India vs South Africa In World cup

विराट कोहली के साथ अजिंक्य रहाणे जोड़ी के रूप में थे। कोहली ने कई शॉट बेहतरीन अंदाज में आगे बढ़कर खेले। वह सही टाइमिंग के साथ आतिशी शॉट लगाते नजर आए तो रहाणे ने अच्छे ‘ग्राउंडस शॉट्स’ खेले। उसके बाद कप्तान धोनी और रोहित शर्मा की जोड़ी उतरी लेकिन कोहली जितना आक्रामक कोई खेलता नजर नहीं आया। पाकिस्तान के खिलाफ शतक के बाद कोहली का बढ़ा आत्मविश्वास नेट पर भी झलक रहा था।

भारतीय टीम प्रबंधन गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लेकर स्पष्ट कर चुका है कि वह फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। यूपी के तेज गेदबाज भुवी ने बृहस्पतिवार की तरह शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने गुजरात के आलराउंडर अक्षर पटेल को गेंदें डालीं हालांकि उनकी गेंदों में उतनी तेजी नहीं थी जो युवा अक्षर को परेशानी में डालती।

भुवी के विकल्प के तौर 16 वें सदस्य के रूप में टीम में शामिल धवल कुलकर्णी ने अभ्यास में उनसे ज्यादा गेंदबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed