फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: India vs Australia, Tri nation 5th Match

फाइनल के लिए हर हाल में कंगारुओं को हराना होगा

Sun, 25 Jan 2015 01:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 25 Jan 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
Preview: India vs Australia, Tri nation 5th Match

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में सोमवार को उन 2 टीमों का मुकाबला है जिसमें एक टीम अभी तक अपने सभी मैच जीत लिए हैं तो दूसरी टीम ने अपने सारे मैच गंवाए हैं। इसमें भी जिस टीम ने मैच गंवाए हैं उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना है।

विज्ञापन


सीरीज में इन दोनों के अलावा इंग्लैंड तीसरी टीम है जो अपनी चुनौती पेश कर रही है। इस टीम ने भारत को बोनस अंक के साथ हराया था जिससे वह फाइनल की रेस में टीम इंडिया से काफी आगे है। ऐसे में भारत को इंग्लिश टीम से आगे निकलना है तो उसे मेजबान ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में बड़े अंतर से हराना होगा।
विज्ञापन


कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया पर वर्ल्ड कप बचाने का खासा दबाव है लेकिन उससे पहले युवा खिलाड़ियों के भरोसे त्रिकोणीय सीरीज में उतरा भारत को आगे के लिए हौंसला बढ़ाने के वास्ते यह मैच जीतना होगा क्योंकि इस मैच में जीत से ही उसका काम पूरा नहीं होगा, फाइनल से पहले उसे अंतिम लीग मैच में भी जीतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक बेहद लचर रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

Preview: India vs Australia, Tri nation 5th Match

लगातार 2 मैच हारकर सीरीज से बाहर होने की कगार पर खड़ी टीम इंडिया का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर है और वह इस दिन अपने प्रशंसकों को लचर प्रदर्शन से निराश नहीं करेगी। पिछले दोनों मैचों में उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, दूसरे मैच में तो टीम 40 ओवर से पहले ही आउट हो गई।

भारत की ओर से अभी तक सिर्फ रोहित शर्मा ही बढ़िया बल्लेबाजी कर सके हैं और पहले मैच में शानदार शतक लगाया था लेकिन इसके बाद वह चोटिल हो गए जिस कारण पिछले मैच भी वह नहीं खेले थे और इस मैच में भी उनके नहीं खेलने की संभावना है। ऐसे में भारत के सामने मजबूरी है कि आउट ऑफ फॉर्म शिखर धवन को मैच के लिए अंतिम एकादश में रखना ही होगा।

अच्छी खबर यही है कि गेंदबाजी में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और आलराउंडर रवींद्र जडेजा फिट होकर मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। हालांकि जडेजा के कंधे में दर्द से उबरने के बाद गेंद फेंकने में ताकत जरूर लगा रहे हैं, लेकिन इस बात की संभावना बेहद कम ह‌ै कि उन्हें इस मैच में रखा जाए। इशांत की वापसी की संभावना बन सकती है। इसके अलावा सूखी पिच पर भारत दो स्पिनर्स को लेकर मैदान में उतर सकता है।

युवा फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और उनका खेलना लगभग तय है, जबकि स्टुअर्ट बिन्‍नी या आर अश्विन में से किसी को लिया जा सकता है। बिन्नी ने पिछले मैच में आलराउंड प्रदर्शन किया था।

दूसरी ओर, स्लो ओवर रेट के कारण पिछले मैच में खेलने से प्रतिबंधित किए गए जॉर्ज बैली ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौट आए हैं और इस कारण कैमरून व्हाइट को बाहर जाना होगा। डेविड वॉर्नर की जगह शॉन मार्श को मौका दिया जा सकता है। फिरकी गेंदबाज झेवियर डोहर्टी को भी शामिल किया जा सकता है।

‌सिडनी में आखिरी बार 7 साल पहले जीता था भारत

Preview: India vs Australia, Tri nation 5th Match

रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद भारतीय पारी की शुरुआत अंजिक्य रहाणे और शिखर धवन कर सकते हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली या अंबाती रायडू आ सकते हैं। सीरीज में कोहली दोनों बार चौथे नंबर पर आए और नाकाम रहे। इसलिए उनके खेलने के नंबर पर अभी संशय बना हुआ है। हालांकि वह दोनों ही नंबर पर खासे सफल रहे हैं। तीसरे नंबर पर उन्होंने 51.97 की औसत से बल्‍लेबाजी करते हुए अपने 21 वनडे शतक में से 14 शतक लगाए हैं। बकि चौथे नंबर पर उनका औसत है 61.35।

जहां तक सिडनी की पिच का सवाल है तो यह सूखा हुआ है। इस कारण मैच में ऑस्ट्रेलिया ने झेवियर डोहर्टी को शामिल किया है। साथ ही मैच के दौरान बादल के छाए रहने की भी संभावना है, खासकर दोपहर बाद शाम तक।

हालांकि भारत के लिए सिडनी में होने वाला यह मैच आसान नहीं होने जा रहा है। टीम इंडिया का जो रिकॉर्ड इस मैदान पर रहा है उसे देखकर तो यही लगता है। दोनों टीमों के बीच पिछले 13 मैचों में भारत को महज एक जीत मिली है और वह भी मार्च, 2008 में त्रिकोणीय सीरीज के दौरान।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed