फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Modi-Ravindra Jadeja: PM Modi congratulated Ravindra Jadeja after his retirement from T20 International

PM Modi-Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास के बाद पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Sun, 30 Jun 2024 07:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 30 Jun 2024 07:36 PM IST
सार

भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 2009 में डेब्यू किया था। इस प्रारूप में उन्होंने कुल 74 मैच खेले। इनमें स्टार ऑलराउंडर ने 127.16 के स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए और 54 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा बाएं हाथ के गेंदबाज ने भारतीय टीम का टी20 विश्व कप में 2009 से 2024 तक प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन
PM Modi-Ravindra Jadeja: PM Modi congratulated Ravindra Jadeja after his retirement from T20 International
रवींद्र जडेजा-पीएम मोदी - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर ने रविवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारत ने शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2024 के खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

PM Modi-Ravindra Jadeja: PM Modi congratulated Ravindra Jadeja after his retirement from T20 International
रवींद्र जडेजा - फोटो : ICC/T20 World Cup
पीएम ने दी जडेजा को शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने भारतीय स्टार ऑलराउंडर को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, "प्रिय, आपने एक ऑलराउंडर के रूप में असाधारण प्रदर्शन किया है। क्रिकेट प्रेमी आपके स्टाइलिश स्ट्रोक प्ले, स्पिन और शानदार फील्डिंग की प्रशंसा करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में टी20 में आपके शानदार प्रदर्शन के लिए धन्यवाद। आपके आगे के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।" वहीं, जडेजा ने भी उन्हें शुभकामनाओं को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi-Ravindra Jadeja: PM Modi congratulated Ravindra Jadeja after his retirement from T20 International
रवींद्र जडेजा - फोटो : ICC/T20 World Cup
कोहली-रोहित के बाद जडेजा ने भी लिया संन्यास
विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद रवींद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। जडेजा ने लिखा, "पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का एक शिखर। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।"

View this post on Instagram

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

विज्ञापन

PM Modi-Ravindra Jadeja: PM Modi congratulated Ravindra Jadeja after his retirement from T20 International
रवींद्र जडेजा - फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI
जडेजा का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर
भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 2009 में डेब्यू किया था। इस प्रारूप में उन्होंने कुल 74 मैच खेले। इनमें स्टार ऑलराउंडर ने 127.16 के स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए और 54 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा बाएं हाथ के गेंदबाज ने भारतीय टीम का टी20 विश्व कप में 2009 से 2024 तक प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने कुल 30 मैच खेले। इनमें जडेजा ने कुल 130 रन बनाए और 22 विकेट अपने नाम किए। वहीं, एशिया कप में उन्होंने छह मैच खेले। इनमें उन्होंने दो पारियों में 35 रन बनाए और चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed