PM Modi: ओलंपिक ऑर्डर सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने दी अभिनव को बधाई, कहा- हर भारतीय के लिए गर्व की बात
41 वर्षीय बिंद्रा ने 2008 बीजिंग खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता जीतकर भारत के पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। वह 2010 से 2020 तक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट समिति के सदस्य थे।
विस्तार
पीएम ने दी शुभकामनाएं
पीएम ने 'एक्स' पर लिखा, "हर भारतीय को इस बात पर गर्व है कि अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई। चाहे वह एथलीट के रूप में हो या उभरते खिलाड़ियों के लिए एक संरक्षक के रूप में, उन्होंने खेलों और ओलंपिक आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।"
It makes every Indian proud that @Abhinav_Bindra has been awarded the Olympic Order. Congratulations to him. Be it as an athlete or a mentor to upcoming sportspersons, he has made noteworthy contributions to sports and the Olympic Movement.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2024
खेल मंत्री ने भी किया ट्वीट
वहीं, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "ओलंपिक आंदोलन में उत्कृष्ट योगदान के लिए ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित होने पर अभिनव बिंद्रा को बधाई! उनकी उपलब्धि हमें गर्व से भर देती है और वे वास्तव में इसके हकदार हैं। उनके नाम ने ही निशानेबाजों और ओलंपियनों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।"
Congratulations to @Abhinav_Bindra on being awarded the Olympic Order for outstanding contributions to the Olympic Movement!
His achievement fills us with pride and is truly well-deserved.
His name alone has inspired generations of shooters and Olympians. pic.twitter.com/w8i6Ykr09X— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 22, 2024
बिंद्रा ने 2008 में जीता था स्वर्ण
41 वर्षीय बिंद्रा ने 2008 बीजिंग खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता जीतकर भारत के पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। वह 2010 से 2020 तक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट समिति के सदस्य थे। 2014 से इसके अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। वह 2018 से आईओसी एथलीट आयोग के सदस्य हैं।