{"_id":"592d70494f1c1bed1abdb4f5","slug":"players-including-virat-kohli-will-feel-pressure-in-india-pakistan-match-says-waqar-younis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक मैच की जुबानी जंग में उतरे वकार, दिया बड़ा बयान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-पाक मैच की जुबानी जंग में उतरे वकार, दिया बड़ा बयान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 31 May 2017 04:12 AM IST
विज्ञापन
वकार यूनुस
- फोटो : ANI
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच 4 जून को खेले जाने वाले महामुकाबले में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में दोनों देशों के पूर्व खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच मैच को लेकर जुबानी जंग जारी है। इस जुबानी जंग में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वकार यूनिस भी कूद गए हैं।
विज्ञापन
विराट ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत से इंग्लैंड रवाना होने से पहले कहा था कि उनके लिए यह मैच दूसरे मैचों जैसा ही है। लेकिन वकार ने विराट के इस बयान पर कहा कि, भारत के खिलाड़ी इस मैच में दबाव महसूस करेंगे भले ही मीडिया में वो कुछ भी बयान दे रहे हों।
विज्ञापन
2015 विश्वकप के दौरान एडिलेड में हुई भिड़ंत के बाद यह दोनों देशों के बीच यह पहला मुकाबला है इसलिए वकार ने कहा, दोनों देशों के बीच जितनी देर बाद भिड़ंत होगी दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर उतना ही दबाव होगा। वर्तमान परिस्थितियों में दोनों के बीच तीन-चार साल के अंतराल हो पा रहे हैं ऐसे में प्रशंसक बड़ी बेसब्री से इन मैचों का इंतजार करते हैं। ऐसे में दबाव दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर होगा भले ही मीडिया में विराट कोहली या शादाब खान जैसे खिलाड़ी कोई भी बयान दे रहे हों।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ खेले गए मैचों को याद करते हुए वकार ने कहा, मैंने भारत के खिलाफ कई मैच खेले और मैंने हर बार मैच का दबाव महसूस किया। यहां तक कि मैच से पहले रात को नींद भी नहीं आती थी। यही वह मैच था जिसमें आपकी मजबूती की परख होती थी। ये वो मैच होता था जिसमें आप हीरो बन सकते थे और यह एक बड़ी चुनौती थी। इन मैचों में जिसने शानदार खेल दिखाया उसने सफलता की नई ऊंचाईयों को छुआ।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने उन अफवाहों को भी सिरे से खारिज कर दिया कि भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं। विराट ने कहा, जो लोग स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच देख रहे होते हैं उनके लिए महौल बिलकुल अलग होता है। लेकिन आप खिलाड़ियों से पूछे तो उनके लिए यह दूसरे मैच जैसा ही होता है। इसलिए खिलाड़ियों को अलग तरीके से उत्साहित करने की कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन आपको पैशनेट तो होना ही होगा लेकिन इसे लेकर भावुक होने की कोई जरूरत नहीं है।