{"_id":"69b546142405d825dd00d814","slug":"pcb-spokesperson-amir-mir-says-no-player-has-been-fined-for-t20-wc-exit-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: क्या विश्वकप से बाहर होने के बाद लगेगा पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माना? PCB अधिकारी ने कर दिया साफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: क्या विश्वकप से बाहर होने के बाद लगेगा पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माना? PCB अधिकारी ने कर दिया साफ
Sat, 14 Mar 2026 04:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 14 Mar 2026 04:57 PM IST
सार
टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पीसीबी अपने खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा सकता है। अब इन दावों पर पीसीबी की तरफ से बयान आया है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में संपन्न हुए टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम सुपर-8 चरण से ही बाहर हो गई। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा सकता है। हालांकि, अब पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने साफ किया है बोर्ड ने अब तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
सुपर-8 चरण में समाप्त हो गया था सफर
पाकिस्तान की टीम हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी। टीम सुपर-8 चरण से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पीसीबी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा सकता है। हालांकि, अब पीसीबी प्रवक्ता ने इन दावों को खारिज करते हुए साफ कहा कि बोर्ड ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।

क्या बोले पीसीबी प्रवक्ता?
आमिर मीर ने कहा, 'किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है। लेकिन हां, बोर्ड खिलाड़ियों के लिए एक नई रणनीति तैयार करने पर विचार कर रहा है, क्योंकि अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें काफी प्रोत्साहन मिलता है।' मीर ने बताया कि अब हर खिलाड़ी लगभग 6-7 करोड़ पाकिस्तानी रुपये कमाता है, इसलिए बोर्ड उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें जवाबदेह बनाने पर विचार कर रहा है।

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन
पाकिस्तान टीम को सुपर-8 में इंग्लैंड के हाथों हार मिली। इससे पहले टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच बारिश से धुल गया था। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को या तो 64 रन से या फिर 13.1 ओवर में जीत हासिल करनी थी। उस मैच में पाकिस्तान टीम ने 212 रन बनाए, लेकिन जवाब में श्रीलंका ने भी 207 रन बना डाले और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई। इस तरह पाकिस्तान की टीम 2023 वनडे विश्वकप, 2024 टी20 विश्वकप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद एक और आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंचने में नाकाम रही।