{"_id":"f5439ea4-5d97-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pcb-annual-awards-ajmal-dominated-other-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी के वार्षिक पुरस्कारों में अजमल का दबदबा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी के वार्षिक पुरस्कारों में अजमल का दबदबा
कराची/खेल डेस्क
Updated Sun, 13 Jan 2013 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पहले वार्षिक पुरस्कारों में ऑफ स्पिनर सईद अजमल का दबदबा रहा जबकि टी-20 कप्तान मोहम्मद हफीज ने पीसीबी के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार जीता। अजमल को चार पुरस्कार मिले।
विज्ञापन
हाल में भारत के सफल दौरे के दौरान पाक टीम का सदस्य रहे इस ऑफ स्पिनर को खेल के तीनों प्रारूपों टेस्ट, वन-डे और टी-20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला लेकिन वह साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के प्रतिष्ठित पुरस्कार की होड़ में पिछड़ गए।
विज्ञापन
अजमल को हालांकि साल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का विशेष पुरस्कार मिला, जिसकी इनामी राशि 15 लाख रुपये थी। ओपनर नासिर जमशेद को साल का सर्वश्रेष्ठ टी-20 और वन-डे बल्लेबाज चुना गया। अजहर अली को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज घोषित किया गया।
विज्ञापन
यह पहली बार है जब पीसीबी ने वार्षिक पुरस्कारों का आयोजन किया है और अध्यक्ष जका अशरफ ने कहा कि अब इन पुरस्कारों का आयोजन स्थायी तौर पर किया जाएगा। पीसीबी के निमंत्रण पर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन भी लाहौर में हुए समारोह में मौजूद थे।
रिचर्डसन ने दो पूर्व कप्तानों और महान खिलाड़ियों हनीफ मोहम्मद और इम्तियाज अहमद को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया। बोर्ड ने इस कार्यक्रम के लिए मीडिया को निमंत्रण नहीं दिया था और उसने कहा कि इस कार्यक्रम के विशेष अधिकार दुबई स्थित खेल चैनल ने खरीदे हैं। पीसीबी ने कुल 18 वर्गों में पुरस्कार दिए।
सना मीर को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया। जुनैद खान पीसीबी के उभरते हुए खिलाड़ी बने जबकि अहसान रजा को साल का सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुना गया। इसके अलावा साल के सर्वश्रेष्ठ बधिर और नेत्रहीन क्रिकेटरों के अलावा सर्वश्रेष्ठ क्यूरेटर को भी पुरस्कृत किया गया।