{"_id":"5bdc94a6bdec22698c6e4834","slug":"pcb-added-six-weeks-to-ahmed-shehzad-four-month-ban-for-failing-a-dope-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजाद की मुश्किलें बढ़ी, छह हफ्ते के लिए बढ़ा डोपिंग बैन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शहजाद की मुश्किलें बढ़ी, छह हफ्ते के लिए बढ़ा डोपिंग बैन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ahmed Shehzad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद की अगले हफ्ते वापसी करने की उम्मीद टूट गई क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोप टेस्ट में विफल होने के लिए चार महीने के उनके प्रतिबंध में छह हफ्ते का समय और जोड़ दिया है।
विज्ञापन
डोपिंग रोधी धारा के अंतर्गत चार महीने का उनका प्रतिबंध 10 नवंबर को समाप्त होना था जिससे शहजाद कायदे आजम ट्रॉफी के सुपर आठ चरण में खेलकर अपना क्रिकेट कॅरिअर शुरू कर सकते थे। लेकिन वह तब मुश्किल में आ गए जब उन्होंने इस प्रतिबंध के दौरान अपने मुस्लिम जिमखाना केलाहौर क्लब के लिए नौ मैत्री मैच खेले।
विज्ञापन
पीसीबी ने शुक्रवार को कहा, 'शहजाद ने हालांकि डोपिंग रोधी प्रतिबंध के उल्लंघन के लिए माफी मांग ली है लेकिन पेशेवर क्रिकेटर के लिए कोई बहाना नहीं होता क्योंकि वह नियम और दिशानिर्देशों से वाकिफ होता है। अब अहमद शहजाद पर यह छह हफ्ते का प्रतिबंध 11 नवंबर 2018 से मान्य होगा।'
विज्ञापन