{"_id":"66150aa3f2131e125c0ddd53","slug":"pbks-vs-srh-ipl-playing-xi-prediction-punjab-kings-vs-sunrisers-hyderabad-where-and-how-to-watch-today-live-2024-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs SRH Playing-11: हैदराबाद के बल्लेबाजों और पंजाब के गेंदबाजों की टक्कर, जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs SRH Playing-11: हैदराबाद के बल्लेबाजों और पंजाब के गेंदबाजों की टक्कर, जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच
Tue, 09 Apr 2024 03:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:46 PM IST
सार
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Playing 11 Prediction : सनराइजर्स और पंजाब दोनों ने चार-चार मैच में समान दो जीत दर्ज की हैं और दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ये दोनों उन तीन टीमों में शामिल हैं जिनके चार-चार अंक हैं और दोनों की नजरें जीत हासिल करके तालिका में अपनी स्थिति सुधारने पर लगी हैं।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल में मंगलवार को जब आमने-सामने होंगी तो दोनों की नजरें जीत हासिल करके अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर टिकी होंगी। पिछले पांच मैचों में हैदराबाद का जीत-हार का अनुपात 3-2 है। इस मुकाबले में दोनों के बीच रोमांचक भिड़ंत होने की संभावना है।
विज्ञापन
अंक तालिका में दोनों टीमों का हाल
सनराइजर्स और पंजाब दोनों ने चार-चार मैच में समान दो जीत दर्ज की हैं और दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ये दोनों उन तीन टीमों में शामिल हैं जिनके चार-चार अंक हैं और दोनों की नजरें जीत हासिल करके तालिका में अपनी स्थिति सुधारने पर लगी हैं। सनराइजर्स की टीम ने अब तक बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है और मौजूदा सत्र में ज्यादातर मौकों पर उसके बल्लेबाजों ने प्रभावित किया लेकिन पंजाब की बल्लेबाजी में अपेक्षाकृत इतनी मजबूती नहीं दिखाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों टीमों का हाल
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के दौरान सनराइजर्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया, जबकि शुक्रवार को गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी टीम ने छह विकेट की आसान जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और ऐडन मार्कराम जैसे बल्लेबाजों ने विरोधी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया है और टीम को तेज शुरुआत दिलाई है।
शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन की मौजूदगी में पंजाब के पास भी बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन कप्तान धवन के अलावा अन्य किसी के प्रदर्शन में निरंतरता नजर नहीं आई है। पंजाब को अपने भारतीय खिलाड़ियों प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दरअसल पंजाब के गेंदबाजों के सामने हैदराबाद के बल्लेबाजों पर अंकुश रखने की चुनौती होगी।

दोनों टीमों के गेंदबाजों ने जमकर रन दिए
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL
दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर इस मैच में उतरेंगी और नवनिर्मित महाराज यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस सिर्फ दूसरे आईपीएल मैच में पावर प्ले में टीम का प्रदर्शन अहम भूमिका निभाएगा। दोनों टीमों की गेंदबाजी चिंता का विषय है। पंजाब की टीम को डेथ ओवरों में जूझना पड़ा है जबकि सनराइजर्स के गेंदबाज नई गेंद से काफी महंगे साबित हुए हैं।
पंजाब के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा छह विकेट के साथ उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं लेकिन डेथ ओवरों के विशेषज्ञ अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी टीम के लिए चिंता की बात है। लेग स्पिनर राहुल चाहर महंगे साबित हुए हैं लेकिन हरप्रीत बराड़ ने जरूर अच्छा किया है। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकटए मयंक मार्कंडे और भुवनेश्वर ने काफी रन दिए हैं।

भुवनेश्वर को करनी होगी अच्छी गेंदबाजी
मार्को यानसेन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : IPL/BCCI
अपने तमाम अनुभव के बावजूद भुवनेश्वर नई गेंद के साथ संघर्ष कर रहे हैं। वह पिछले मैच में हालांकि विकेट चटकाने में सफल रहे। दो मैचों में नहीं खेलने वाले टी नटराजन ने अब तक चार विकेट लिए हैं। चार मैचों में पांच विकेट लेने वाले कप्तान पैट कमिंस अच्छा कर रहे हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग की जरूरत है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन/सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा (इम्पैक्ट सब: अर्शदीप सिंह)।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, मयंक अग्रवाल/नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे (इम्पैक्ट सब: जयदेव उनादकट)।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, मयंक अग्रवाल/नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे (इम्पैक्ट सब: जयदेव उनादकट)।
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 23वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 23वां मुकाबला?
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला नौ अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 23वां मैच?
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लीग का 23वां मैच मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच?
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।