फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pat Cummins named as Australia new ODI captain; to lead team in Next year ODI World Cup

Australia: ऑस्ट्रेलिया को वनडे फॉर्मेट में मिला नया कप्तान, इस तेज गेंदबाज को सौंपी गई जिम्मेदारी

Tue, 18 Oct 2022 09:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 18 Oct 2022 09:14 AM IST
सार

टेस्ट में कमिंस के नाम 199 विकेट, वनडे में 119 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 52 विकेट हैं। इसके अलावा कमिंस टेस्ट में 16.92 की औसत से 880 रन, वनडे में 10.12 की औसत से 324 रन और टी20 में 95 रन बना चुके हैं।

विज्ञापन
Pat Cummins named as Australia new ODI captain; to lead team in Next year ODI World Cup
पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया को वनडे में नया कप्तान मिल गया है। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान बने हैं। एरॉन फिंच के वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद यह जगह खाली थी। ऐसे में कमिंस के अलावा डेविड वॉर्नर का भी नाम कप्तान बनने की संभावितों में था। अब कमिंस को नया कप्तान बनाया गया है। वह पहले से ही टेस्ट कप्तान हैं। वहीं, टी20 में फिंच फिलहाल कप्तान बने रहेंगे। आगामी टी20 विश्व कप में फिंच ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रेस रिलीज में कमिंस को कोट करते हुए कहा- मैंने फिंची के नेतृत्व में खेलने का भरपूर आनंद लिया है और उनके नेतृत्व से काफी कुछ सीखा है। हालांकि, हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास एक ऐसी वनडे टीम है, जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा- कमिंस ने टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने के बाद से शानदार काम किया है और हम भारत में 2023 विश्व कप के लिए वनडे टीम का नेतृत्व की जिम्मेदारी उन्हें सौंपने के लिए तत्पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के तुरंत बाद 17 नवंबर से शुरू होने वाले तीन वनडे मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है और फिर जनवरी में घर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है।
विज्ञापन

कमिंस ऑस्ट्रेलिया के 27वें वनडे कप्तान हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम का वनडे में प्रतिनिधित्व करने वाले पहले विशिष्ट तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले शेन वॉटसन, किम ह्यूज और बिल लॉरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रह चुके हैं, लेकिन यह सब बैटिंग ऑलराउंडर थे। कमिंस एक प्रोपर तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 43 टेस्ट, 73 वनडे और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

टेस्ट में कमिंस के नाम 199 विकेट, वनडे में 119 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 52 विकेट हैं। इसके अलावा कमिंस टेस्ट में 16.92 की औसत से 880 रन, वनडे में 10.12 की औसत से 324 रन और टी20 में 95 रन बना चुके हैं। कमिंस लोअर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। अगले साल वनडे विश्व कप होना है। ऐसे में कमिंस का अनुभव टीम के काम आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed