फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   parvinder awana announces retirement from all forms of cricket

नहीं दिखेगा 'हरौला एक्सप्रेस' की रफ्तार का जलवा, टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास

Wed, 18 Jul 2018 06:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 06:41 AM IST
विज्ञापन
parvinder awana announces retirement from all forms of cricket
परविंदर अवाना

टीम इंडिया और दिल्ली के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने अपना पिछला प्रथम श्रेणी मैच नवंबर 2016 में खेला था। वह दिल्ली के लिए नौ साल खेले और 2012 में भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में दो टी-20 में हिस्सा लिया।  

विज्ञापन


उन्होंने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 2012-14 तक सीजन में हिस्सा लिया। अवाना ने 62 प्रथम श्रेणी के मैचों में 29.23 की औसत से 191 विकेट लिए। उन्होंने लिस्ट ए के 44 और 61 टी-20 मैच भी खेले। 2007 में हिमाचल के खिलाफ पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले अवाना ने दूसरे मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ हैट्रिक ली। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अवाना ने अपने साथी खिलाड़ियों आशीष नेहरा, सुमित नरवाल, प्रदीप सांगवान और इशांत शर्मा का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि भारत और दिल्ली के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग में हैं इंस्पेक्टर, पत्नी दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं

parvinder awana announces retirement from all forms of cricket
parvinder awana and sangeeta kasana

क्रिकेट जगत से संन्यास लेने के बाद क्रिकेटर परविंदर अवाना ने भविष्य के लिए अभी कोई निश्चित योजना नहीं बनाई है। परविंदर अवाना ने अमर उजाला से कहा कि उन्होंने बीसीसीआई एवं डीडीसीए (दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन) को इस संबंध में पत्र द्वारा सूचित किया है। अब उन्हें डीडीसीए से मिलने वाली जिम्मेदारियों का इंतजार है। डीडीसीए उन्हें जो ज़िम्मेदारी देगा, वह उसे निभाएंगे।  

परविंदर ने कहा कि 14-15 साल के करियर में उन्हें बहुत कुछ मिला। कई लोगों ने उनका साथ दिया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों जैसे वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा आदि ने खूब सहयोग किया। उनसे जुड़ी यादें बेहद अच्छी हैं। उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी अच्छे लोगों और अच्छी जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ेंगे। मौका लगा तो वह युवाओं को क्रिकेट खेल के प्रति जागरूक करने का भी काम करेंगे। 

वह चाहते हैं कि नोएडा के शिवम मावी व हर्ष त्यागी जैसे क्रिकेटर आगे बढ़ें और आईपीएल समेत अन्य प्रतियोगिता में भाग लेकर नोएडा का नाम रोशन करें। मालूम हो कि शिवम मावी ने हाल में ही आईपीएल में खेलकर धमाल मचाया था। महेंद्र सिंह धोनी समेत अन्य क्रिकेटरों ने शिवम की तारीफ की थी।

अब हरौला एक्सप्रेस की रफ्तार नहीं दिखेगी

parvinder awana announces retirement from all forms of cricket
परविंदर अवाना

परविंदर नोएडा के हरौला गांव निवासी हैं। बेहद सामान्य परिवार के परविंदर ने जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच खेलने शुरू किए तो तेज गेंदबाजी के कारण क्रिकेट जगत से परिवंदर को हरौला एक्सप्रेस का नाम दिया। नोएडा शहर का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका। खेलों में नाम कमाने के साथ ही स्पोर्ट कोटे से आयकर विभाग में इंस्पेक्टर की नौकरी भी लग गई। 

साथ ही पिछले दिनों परविंदर ने शादी भी कर ली थी, उनकी पत्नी दिल्ली पुलिस में दारोगा है। परविंदर फिलहाल ग्रेटर नोएडा के चाई फाई सेक्टर में परिवार के साथ रहते हैं। साथ ही, वह नोएडा व ग्रेटर नोएडा के विभिन्न कार्यक्रम व सामाजिक समारोह में भी नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed