तो क्या फिक्स था भारत और पकिस्तान का मैच?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप 2015 के टूर्नामेंट का पहला ऐतिहासिक मैच 15 फरवरी को देखने को मिला। इस दिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास कायम रखते हुए पाकिस्तान को छठीं बार धूल चटाई। इस मैच में टीम इंडिया के हीरो विराट कोहली रहे।
उन्होंने शानदार सेंचुरी लगाकर फॉर्म में वापसी की। धोनी ब्रिगेड की इस यंग टीम ने बॉलिंग, फिल्डिंग और बैटिंग सभी में अपना बेस्ट दिया।
इतना ही नहीं वे प्रशंसक जो पिछले तीन माह से टीम इंडिया की लगातार हार से गुस्सा थे। चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद शांत हो गए है। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में टीम इंडिया की शानदार वापसी के बाद फेंस अब फिर से वर्ल्ड कप जीतने का ख्वाब देख रहे है।
लेकिन 15 फरवरी को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक मैच को लेकर एक सनसनीखेज बात सामने आई है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
पाकिस्तानी फेंस का दावा, फिक्स था मैच
यह तो आप जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेला गया ऐतिहासिक मैच सुबह 9 बजे से शुरू हुआ था और शाम तक समाप्त हुआ था।
लेकिन पाकिस्तान के एक शख्स ने मैच से पहले ही टीम इंडिया की जीत की सटीक भविष्यवाणी कर दी थी। प्रो पाकिस्तानी ऑन लाइन संस्करण के मुताबिक इस शख्स का नाम असलम खान बताया गया है।
असलम खान ने मैच की शुरूआत में ही ट्वीट कर लिखा कि टीम इंडिया 300 रन बनाएगी। जबकि पाकिस्तान की पूरी टीम 220 रनों पर ऑल आउट हो जाएगी।
इतना ही नहीं असलम ने यह भी दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान का मैच पहले से ही फिक्स है। इस शख्स ने पाकिस्तान की हार पर दुख भी जाहिर किया है।
हैरानी इस बात की है कि भारत ने 50 ओवरों में ठीक 300 रन बनाए, जिसकी भविष्यवाणी असलम ने की थी। वहीं पाकिस्तान के बारे में की गई भविष्यवाणी 4 रन पीछे हो गई। पाकिस्तान ने 224 रन बनाए थे। जबकि इस शख्स के अनुसार पाक टीम 220 रन पर ऑल आउट हो जानी चाहिए थी।