{"_id":"5804fc654f1c1b582c702cae","slug":"pakistani-cricketer-wants-to-play-test-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक के बीच हुई फिर क्रिकेट खेलने की मांग, इस खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-पाक के बीच हुई फिर क्रिकेट खेलने की मांग, इस खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
यासिर शाह, पाकिस्तान
- फोटो : Re
वेस्टइंडीज के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में पाकिस्तान के शेन वॉर्न कहे जाने वाले यासिर शाह संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने। इस पाकिस्तानी गेंदबाज के प्रेरणा स्त्रोत भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। अश्विन ने यासिर शाह की 100 विकेट लेने पर तारीफ की। यह तारीफ उनके लिए प्रेरणा दायक है। शाह ने कहा कि अश्विन के उत्साहित करने वाले शब्द प्रेरणादायी थे।
अश्विन ने यासिर के लिए ट्वीट कर बधाई दी थी और इस उपलब्धि को दुगना करने की शुभकामना दी थी। ’शाह ने अश्विन के ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हां, उसने(अश्विन) ‘गुडलक’ कहा है इसलिये मैं उनका शुक्रगुजार हूं। यह बहुत प्रेरणादायी है जब कोई महान गेंदबाज जो कि 200 विकेट ले चुका है और आपको गुडलक संदेश देता है तो यह सचमुच मेरे लिये प्रेरणादायी है।’’ अश्विन हाल में दूसरे सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने थे।
अश्विन से मिली प्रशंसा से गदगद यासिर ने अश्विन के खिलाफ एक मैच खेलने की इच्छा भी जाहिर कर दी। शाह ने कहा, हर पाकिस्तानी और भारतीय खिलाड़ी की यह इच्छा होती है कि वे एक-दूसरे के खिलाफ खेलें। पिछले कुछ सालों से राजनीतिक तनाव की वजह से भारत और पाकिस्तानी क्रिकेट टीमों के बीच भी कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज़ नहीं हो पाई है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार 9 साल पहले 2007 में टेस्ट सीरीज खेली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Just a little late I guess, but very well done @Shah64Y.Double it up now.🙏👍
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) October 16, 2016