फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan won second match against NewZealand

दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दी छह विकेट से मात, जीती लगातार 11वीं सीरीज

Sat, 03 Nov 2018 05:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
pakistan won second match against NewZealand

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज की। दो मैच जीतकर पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए। 

विज्ञापन


दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड को शुरुआत में ही झटका लगा जब ग्लेन फिलिप्स मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए। शाहीन आफरीदी की गेंद पर सरफराज अहमद ने उनका कैच पकड़ा। हालांकि, सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने आतिशी तेवर दिखाते हुए दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 28 गेंदों पर 44 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम के कप्तान केन विलियम्स ने 34 गेंदों पर 37 रन बनाए। कोरी एंडरसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंदों पर 44 रन बनाए। नाबाद रहे कोरी टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक ले गए। न्यूजीलैंड ने सात विकेट खोकर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर से शाहीन ने तीन, इमाद वसीम और मोहम्मद हफीज ने एक-एक विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए वहीं बाबर आजम ने 41 गेंदों पर 40 रन बनाए। आसिफ अली ने 34 गेंदों पर 38 रन बनाए। नाबाद रहे मोहम्मद हफीज ने 21 गेंदों पर 34 रन बनाते हुए पाकिस्तान को जीत तक ले गए। पाकिस्तान ने दो गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। 

कल खेला जाएगा तीसरा व अंतिम टी-20 मैच

पाकिस्तान व न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी-20 सीरीज का अंतिम मैच कल रात 09.30 बजे से खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अप पाकिस्तानी टीम तीसरा मैच भी जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड पर अंतिम मैच जीतकर सम्मान बचाने की चुनौती होगी।   

पाकिस्तान ने जीती लगातार 11वीं टी-20 सीरीज
न्यूजीलैंड से दूसरा मैच जीतते ही पाकिस्तान की झोली में लगातार 11 टी-20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड आ गया। पिछली 11 सीरीज से पाकिस्तान की टीम अविजित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed