{"_id":"5a89874c4f1c1bb2208b9cef","slug":"pakistan-women-cricketers-impressed-by-team-india-skipper-virat-kohli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली पर फिदा हुईं पाकिस्तान की महिला खिलाड़ी, ट्विटर पर जमकर बांधे तारीफों के पुल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली पर फिदा हुईं पाकिस्तान की महिला खिलाड़ी, ट्विटर पर जमकर बांधे तारीफों के पुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला इन दिन जमकर आग बरसा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया वन-डे सीरीज में रन मशीन विराट कोहली ने 558 रन बनाए। इसके साथ ही वह द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की मुरीद अब पड़ोसी मुल्क की महिला क्रिकेटर भी हो गई हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट ने अपने करियर का 35वां शतक ठोका। 96 गेंदों का सामना करते हुए विराट ने 19 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 129 रन बनाए। पाक की महिला क्रिकेटर कैनत इम्तियाज ने कोहली की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘सच में शानदार बल्लेबाज…’ वहीं सईदा नैन आबिदी ने लिखा, ‘धैर्य के साथ खेलने वाले विराट कोहली ने 35वां शतक लगाया है, वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी।'
विज्ञापन
Trending Videos
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
गौरतलब है कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने द. अफ्रीका को उसी की सरजमीं पर 5-1 से करारी शिकस्त दी है। विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बता दें कि हालिया दौरे पर विराट कोहली ने प्रोटियाज के खिलाफ चार शानदार सैकड़े जमाए हैं।
विराट कोहली का कहना है कि अभी उनके अंदर करीब 8-9 साल का क्रिकेट बचा है। अगर विराट इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेल पाते हैं तो शायद ही बल्लेबाजी का कोई रिकॉर्ड बचे, जिसे विराट न हासिल करें। आईसीसी की मौजूदा वन-डे रैंकिंग में विराट कोहली पहले पायदान पर हैं।
विराट कोहली का कहना है कि अभी उनके अंदर करीब 8-9 साल का क्रिकेट बचा है। अगर विराट इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेल पाते हैं तो शायद ही बल्लेबाजी का कोई रिकॉर्ड बचे, जिसे विराट न हासिल करें। आईसीसी की मौजूदा वन-डे रैंकिंग में विराट कोहली पहले पायदान पर हैं।