फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket News: Pakistan women Cricket Team tour of India could be cancelled PCB official

खटाई में पड़ सकता है पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम का भारत दौरा, सरकार से नहीं मिले निर्देश

Fri, 13 Sep 2019 09:14 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 13 Sep 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Cricket News: Pakistan women Cricket Team tour of India could be cancelled PCB official
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के भारत दौरे के स्थगित होने की संभावना है, क्योंकि भारतीय बोर्ड को अब तक नवंबर में इस श्रृंखला के आयोजन को लेकर सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है। यह दौरा आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है। इस चैंपियनशिप के तहत भारतीय महिला टीम को तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करनी है। दोनों देशों के बीच मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड सरकार के निर्देशों का इंतजार करेगा क्योंकि वे काफी पहले ही इसकी जानकारी दे चुके हैं।

विज्ञापन


पीसीबी के अधिकारी ने आरोप लगाया कि हमें अब भी जवाब का इंतजार है, क्योंकि भारतीय बोर्ड को इस साल नंवबर में महिला श्रृंखला की मेजबानी करनी है। ऐसा लग रहा है कि यह श्रृंखला भी रद्द हो सकती है क्योंकि ऐसा नहीं लग रहा कि भारत पाकिस्तान की महिला टीम की मेजबानी का इच्छुक है। बीसीसीआई ने हालांकि कहा कि उन्होंने दौरे की स्वीकृति मांग है और केंद्र सरकार के हरी झंडी नहीं देने तक वे अधिक कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि सरकार से जवाब मिलने के बाद ही हम इस मामले को आगे बढ़ा सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला पर बीसीसीआई अकेले फैसला नहीं कर सकता। हमें सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीबी सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा है क्योंकि पाकिस्तान की महिला टीम की मेजबानी के लिए समय जुलाई से नवंबर के बीच है। अगर भारत पाकिस्तान की मेजबानी नहीं करता है तो पीसीबी चाहता है कि आईसीसी इस श्रृंखला के अंक उन्हें दे। ऐसी स्थिति में बीसीसीआई के उनके दावे का इस आधार पर विरोध करना तय है कि आयोजन इस समय उनके नियंत्रण से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed