{"_id":"6389ad9be19a3e76d928e544","slug":"pakistan-vs-england-1st-test-live-cricket-score-commentary-live-updates-rawalpindi-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs ENG: 151 रन बनाने में इंग्लैंड ने गंवाए आखिरी छह विकेट, 657 रन पर पारी समाप्त, जाहिद की घातक गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs ENG: 151 रन बनाने में इंग्लैंड ने गंवाए आखिरी छह विकेट, 657 रन पर पारी समाप्त, जाहिद की घातक गेंदबाजी
Fri, 02 Dec 2022 01:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 02 Dec 2022 01:17 PM IST
सार
Pakistan vs England 1st Test Live Score: पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने चार विकेट गंवाकर 506 रन बनाए थे। तब हैरी ब्रुक और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर थे। आज 151 रन बनाने में टीम ने आखिरी छह विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन
जैक क्राउली, हैरी ब्रुक, ओली पोप और बेन डकेट ने शतक लगाए
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी दूसरे दिन 657 रन पर समाप्त हुई। फिलहाल पाकिस्तान की बल्लेबाजी जारी है। ओपनर अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने चार विकेट गंवाकर 506 रन बनाए थे। तब हैरी ब्रुक और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर थे। आज का पहला विकेट स्टोक्स के रूप में गिरा। वह 18 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नसीम शाह ने क्लीन बोल्ड किया।
हैरी ब्रुक
हैरी ब्रुक
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद नसीम ने टेस्ट डेब्यू कर रहे लियाम लिविंगस्टोन को सौद शकील के हाथों कैच कराया। लिविंगस्टोन 10 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। ब्रुक आज अपनी पारी में 52 रन जोड़कर आउट हो गए। ब्रूक गुरुवार को 101 रन बनाकर नाबाद थे। शुक्रवार को उन्हें नसीम शाह ने सौद शकील के हाथों कैच कराया।
पाकिस्तान की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रुक ने आउट होने से पहले 116 गेंदों में 19 चौके और पांच छक्के की मदद से 153 रन की पारी खेली। विल जैक्स 29 गेंदों में 30 रन और ओली रॉबिन्सन 51 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स एंडरसन (6) के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी समाप्त हो गए। जैक लीच छह रन बनाकर नाबाद रहे।
नसीम शाह
नसीम शाह
पाकिस्तान की ओर से जाहिद महमूद ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, नसीम शाह को तीन विकेट मिले। मोहम्मद अली को दो और हारिस रऊफ को एक विकेट मिला। इससे पहले गुरुवार को पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने रावलपिंडी में तूफान ला दिया था। टीम के चार बल्लेबाजों ने एक ही दिन में शतक जड़ा।
जैक क्राउली 111 गेंदों में 122 रन, बेन डकेट 110 गेंदों में 107 रन, ओली पोप 104 गेंदों में 108 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा ब्रुक ने भी शतक जड़ा। जो रूट 23 रन बनाकर आउट हुए थे। इंग्लैंड की टीम किसी टेस्ट के पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई। उसने ऑस्ट्रेलिया के 112 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।