फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket News: PAK vs BAN 43th match live streaming in world cup 2019 when where and how to watch

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: क्या पाक रच पाएगा इतिहास, कब-कहां-कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Fri, 05 Jul 2019 12:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jul 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Cricket News: PAK vs BAN 43th match live streaming in world cup 2019 when where and how to watch
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : Amar Ujala

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना अब महज गणितीय संभावना है क्योंकि इसके हिसाब से विश्व कप के अंतिम चार में प्रवेश करने के लिए उसे शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में बांग्लादेश पर असंभव जीत हासिल करनी होगी। पिछली बार 20 साल पहले 1999 विश्व कप में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। जिसमे पाकिस्तानी टीम को 62 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन


पाकिस्तान का सफर इस विश्व कप में निराशाजनक रहा, हालांकि पाक टीम ने वापसी की कोशिश जरूर की पर तब तक मौका हाथ से फिसल चुका था। दोनों ही टीमों के बीच आज एक सुपरहिट मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन


विश्व कप 2019 के अपने आखिरी मैच में दोनों की कोशिश होगी कि जीत के साथ घर लौटा जाए। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे मैच का लुत्फ उठा सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश का यह रोमांचक मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।

 

मैच कितने बजे शुरू होगा?

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का लाइव प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।


 

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेगी।

 
 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (पाकिस्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फख्र जमां, हारिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, इमाम उल हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शोएब मलिक, वहाब रियाज।

बांग्लादेशः मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन, महमूदुल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद मिथुन, अबु जाएद, मोसादेक हुसैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed